बरेली: जाम में फंसकर परेशान हुए लोग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। शहर में जाम की समस्या खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। हर रोज शहरवासी जाम में फंसकर परेशान हो रहे हैं। यातायात पुलिस को जाम खुलवाने में मशक्कत करनी पड़ रही है। शनिवार को शहर में चौपुला पुल और लाल फाटक पर जाम के कारण लोगों को दिक्कत हुई। प्रमुख सड़कों …

बरेली,अमृत विचार। शहर में जाम की समस्या खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। हर रोज शहरवासी जाम में फंसकर परेशान हो रहे हैं। यातायात पुलिस को जाम खुलवाने में मशक्कत करनी पड़ रही है। शनिवार को शहर में चौपुला पुल और लाल फाटक पर जाम के कारण लोगों को दिक्कत हुई।

प्रमुख सड़कों पर आए दिन जाम लग रहा है। चिलचिलाती धूप में लोगों को घंटों जाम से जूझना पड़ रहा है। दरअसल, शहर में स्मार्ट सिटी के तहत निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं। इसकी वजह से जगह-जगह ट्रैफिक फंस रहा है। कई स्थानों पर सड़क व डिवाइडर खोदकर डाल दिए गए हैं। शनिवार को चौपुला पुल पर जाम के चलते करीब दो घंटे वाहन रेंगते रहे।

पुल के नीचे से किला को जाने वाली सड़क पर भी निर्माण कार्य के चलते जाम लगा रहा। इसके अलावा कुतुबखाना, शहामतगंज चौराहा और पटेल चौक के साथ जिला अस्पताल रोड भी जाम के हालात बने रहे। लाल फाटक पर दोपहर में जाम में फंसकर वाहन सवार धूप में परेशान रहे।

ये भी पढ़ें-

बरेली: मामूली बात पर दो भाइयों ने की चौकीदार की गोली मारकर हत्या

संबंधित समाचार