बाराबंकी: तहसील प्रशासन ने तालाब और नवीन परती भूमि से हटाया गया अवैध कब्जा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर/बाराबंकी। तहसील क्षेत्र के तालाब व नवीन परती भूमि पर लोगो ने अवैध कब्जा कर रखा था। शनिवार को तहसील प्रशासन ने पुलिस बल के साथ जेसीबी से तालाब पर हुए अतिक्रमण को अवैधकब्जा मुक्त कराया। वहीं नवीन परती पर अवैध तरीके से मेन्था की फसल को लगाया गया था जिसकी जुताई कर भूमि को …

फतेहपुर/बाराबंकी। तहसील क्षेत्र के तालाब व नवीन परती भूमि पर लोगो ने अवैध कब्जा कर रखा था। शनिवार को तहसील प्रशासन ने पुलिस बल के साथ जेसीबी से तालाब पर हुए अतिक्रमण को अवैधकब्जा मुक्त कराया। वहीं नवीन परती पर अवैध तरीके से मेन्था की फसल को लगाया गया था जिसकी जुताई कर भूमि को ग्राम समाज के सुपुर्द कर दिया गया।

फतेहपुर तहसील क्षेत्र के बड्डूपुर थाना अन्तर्गत ग्राम शाहपुर मे भूमि गाटा संख्या 368 क्षेत्रफल 1.417हे0 तालाब की भूमि है जिस के आंशिक भाग 0.120हे0 पर संजू पुत्र रामहर्ष द्वारा पक्का निर्माण कर अवैध कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा था।

वहीं रामानंद पुत्र रामबक्श द्वारा टीनशेड व टैªक्टर-ट्राली रखकर अस्थाई रूप से अतिक्रमण कर काबिज थे जिसको तहसीलदार राहुल सिंह के आदेश पर जेसीबी से पूरे अतिक्रमण को ढहा दिया गया। तालाब की भूमि के ग्रामसमाज के सुपुर्द कर दिया गया। इसी तरह क्षेत्र के केसरीपुर मजरे छेदा मे स्थित नवीन परती भूमि गाटा संख्या 1098 क्षेत्रफल 0.200हे0 पर शिवपाल पुत्र रामलाल द्वारा मेन्था की फसल लगाकर अवैध कब्जा किया गया था।

जिसको टैªक्टर से जुतवाकर अतिक्रमण मुक्त कराते हुए भूमि को ग्रामसमाज के सुपुर्द कर दिया गया। इस सम्बन्ध में तहसीलदार राहुल सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश पर ऐसा तात्कालिक अतिक्रमण को तत्काल हटाने की प्रक्रिया की गयी है इसी क्रम मे यदि कोई अतिक्रमण की शिकायत आती है तो उस पर तत्काल प्रभाव से कार्यवाही की जायेगी।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: तालाब की भूमि पर अवैध कब्जा, शिकायत को नजरअंदाज कर रहे अधिकारी

संबंधित समाचार