त्रिपुरा को कल मिलेगा नया मुख्यमंत्री, माणिक साहा सुबह लेंगे सीएम पद की शपथ

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

त्रिपुरा। माणिक साहा त्रिपुरा के नए मुख्यमंत्री के रुप में कल शपथ लेगें।  वह बिप्लब कुमार देब की जगह लेंगे, जिन्होंने शनिवार को इस्तीफा दे दिया था। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साहा को भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया है। देब ने ट्वीट किया, “डॉ. …

त्रिपुरा। माणिक साहा त्रिपुरा के नए मुख्यमंत्री के रुप में कल शपथ लेगें।  वह बिप्लब कुमार देब की जगह लेंगे, जिन्होंने शनिवार को इस्तीफा दे दिया था। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साहा को भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया है। देब ने ट्वीट किया, “डॉ. माणिक साहा जी को विधायक दल का नेता चुने जाने पर बधाई और शुभकामनाएं। मुझे विश्वास है कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी के विजन और नेतृत्व में त्रिपुरा समृद्ध होगा। माणिक साहा कल 11:30 शपथ लेंगे।

इसे भी पढ़ें- एसपीओ के मानदेय बढ़ाने का मामला गृह मंत्री के समक्ष रखा जाएगा- अनुराग ठाकुर

संबंधित समाचार