लखनऊ: छेड़खानी व चाकूबाजी करने वाला कलियुगी बाबा गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। घर के अंदर घुसकर महिला से छेड़खानी करने व विरोध करने पर महिला के पति पर चाकू से हमला कर घायल करने के मामले में बंथरा पुलिस ने रामदासपुर गांव के मंदिर परिसर में रहने वाले कलियुगी बाबा काली बाबा को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बाबा मूलरूप से हरियाणा का रहने वाला है। बंथरा …

लखनऊ। घर के अंदर घुसकर महिला से छेड़खानी करने व विरोध करने पर महिला के पति पर चाकू से हमला कर घायल करने के मामले में बंथरा पुलिस ने रामदासपुर गांव के मंदिर परिसर में रहने वाले कलियुगी बाबा काली बाबा को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बाबा मूलरूप से हरियाणा का रहने वाला है।

बंथरा के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि गत 12 मई को दोपहर करीब एक बजे कालीबाबा रामदासपुर निवासी ऋषभ रावत के घर में घुस गया और उसकी पत्नी रूपा देवी के साथ छेड़खानी करने लगा। रूपा की चीखने की आवाज सुनकर ऋषभ पहुंचा और बाबा को रोकने का प्रयास करने लगा।

इसपर बाबा ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच चाकू निकालकर दोनों पर अंधाधुंध वार करने लगा। हमले में ऋषभ के सिर व रूपा के हाथ में चाकू से गहरे घाव हो गये। रूपा की लिखित शिकायत पर काली बाबा को उसकी कुटिया से गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: फर्जी दस्तावेज लगाकर बना शिक्षक, जांच में हुआ खुलासा, गिरफ्तार

संबंधित समाचार