भीषण गर्मी की चपेट में देश के कई राज्य, गर्मी ने पंजाब में तोड़ा 52 साल का रिकॉर्ड, मुक्तसर में दर्ज हुआ सबसे ज्यादा पारा
पंजाब। देश के ज्यादातर शहर भीषण गर्मी की चपेट में हैं और फिलहाल इस गर्मी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं दिख रही है। वही पंजाब में भी इसका असर देखने को मिल रहा है। बतादें कि पंजाब में भीषण गर्मी पड़ने का सिलसिला जारी है। तापमान में बढ़ोतरी होने की वजह से इन …
पंजाब। देश के ज्यादातर शहर भीषण गर्मी की चपेट में हैं और फिलहाल इस गर्मी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं दिख रही है। वही पंजाब में भी इसका असर देखने को मिल रहा है। बतादें कि पंजाब में भीषण गर्मी पड़ने का सिलसिला जारी है। तापमान में बढ़ोतरी होने की वजह से इन दिनों राज्य में लोगों को हीट वेव का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को पंजाब में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान मुक्तसर में 46.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं प्रदेश के कई जिलों में तापमान मई महीने में अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। 52 साल में पहली बार मई के पहले 15 दिन में पारा 44.5 डिग्री सेल्सियस से ऊपर गया है।
मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को बठिंडा में 46, अमृतसर में 45.6, फिरोजपुर में 45.5, होशियारपुर में 45.3, बरनाला में 45.1 और लुधियाना में 45 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम केंद्र चंडीगढ़ का कहना है कि रविवार को लू चलेगी और इसके लिए अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस दौरान कई जिलों में अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। सोमवार और मंगलवार को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से धूल भरी आंधी चल सकती है. कुछ जगह गरज के साथ हल्की बारिश भी होने का अनुमान है। इसके अलावा पंजाब के ज्यादातर शहरों में वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘संतोषजनक से मध्यम’ श्रेणी में है। आइये जानते हैं कि राज्य के इन प्रमुख जिलों में रविवार को मौसम कैसा रहेगा?
अमृतसर
अमृतसर में रविवार को अधिकतम तापमान 43 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम साफ रहेगा।वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘मध्यम’ श्रेणी में 104 दर्ज किया गया है।
जालंधर
जालंधर में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। यहां भी मौसम साफ रहेगा। वहीं वायु गुणवत्ता सूचकांक 90 है, जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है।
लुधियाना
लुधियाना में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आसमान साफ रहेगा। वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘मध्यम’ श्रेणी में 107 है।
पटियाला
पटियाला में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।मौसम साफ रहने वाला है। वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘मध्यम’ श्रेणी में 137 है। पंजाब के ज्यादातर जिलों में मौसम ऐसा ही बना हुआ है।
यह भी पढ़ें-देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,487 नए केस, 13 लोगों की मौत
