अमरोहा: सैलून संचालक ने बाल कटवाने आये युवक की केंची से गोदकर की हत्या
अमरोहा/सैदनगली, अमृत विचार। बाल कटवाने आए युवक पर सैलून संचालक में कैची से गोद गोद कर उसकी हत्या कर दी। सूचना के बाद एसपी सीओ समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। मामले की जांच पड़ताल की पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह घटना थाना सैदनगली क्ष्रेत्र के …
अमरोहा/सैदनगली, अमृत विचार। बाल कटवाने आए युवक पर सैलून संचालक में कैची से गोद गोद कर उसकी हत्या कर दी। सूचना के बाद एसपी सीओ समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। मामले की जांच पड़ताल की पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
यह घटना थाना सैदनगली क्ष्रेत्र के कस्बे की है। सुबह 09:45 बजे ग्राम कुरेशीयन निवासी मोहम्मद रोहिद कुरैशी पुत्र तोफिक बाल कटवाने के लिए सैदनगली कस्बे में महबूब नाई पुत्र अमीर हुसैन दुकान पर गया था। इस दौरान सैलून पर भीड़ थी। रोहिद को किसी समारोह में जाना, जिसके चलते वह जल्दी बाल कटवाने के लिए कह रहा था।
इस बात को लेकर दोनों की आपस में कहासुनी हो गई और महबूब नाई ने कैंची से रोहिद के सीने पर हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। सूचना पर तत्काल सीओ, एएसपी, सीओ समेत पुलिस बल मौके पर पहुंचे गई। पुलिस ने घायल को हसनपुर सीएचसी में भर्ती कराया जहां उसकी उपचार के दौरान मोत हो गयी।
युवक की मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके पर एएसपी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। फील्ड यूनिट व फॉरेंसिक टीम द्वारा मौके पर साक्ष्य जुटाए गए है। एएसपी चन्द्रप्रकाश शुक्ला ने बताया कि तहरीर के आधार पे मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़: बेशकीमती ड्राईफ्रूट चिरोंजी फसल को भारी नुकसान
