हरदोई: अज्ञात कारणों के चलते युवक ने लगाई फांसी, हुई मौत
हरदोई। कोतवाली क्षेत्र के धोड़ीथर गांव में रविवार की सुबह घर से निकले एक युवक ने गांव के बाहर शीशम के पेड़ में गमछे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना क्षेत्र के घोडीथर गांव निवासी विनोद पुत्र …
हरदोई। कोतवाली क्षेत्र के धोड़ीथर गांव में रविवार की सुबह घर से निकले एक युवक ने गांव के बाहर शीशम के पेड़ में गमछे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना क्षेत्र के घोडीथर गांव निवासी विनोद पुत्र रामदेव रविवार की सुबह चार बजे घर से निकल गया।घर से लगभग 700 मीटर दूरी पर खेत में खड़े शीशम के पेड़ में फांसी लगा ली। सुबह जब खेतों की ओर गए ग्रामीणों ने परिजनों ने सूचना दी,परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।मृतक के एक पुत्र व दो पुत्रियां हैं। प्रभारी निरीक्षक उमाकांत दीपक ने बताया कि परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पढ़ें-बरेली: बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या, जान बचाकर भागा साथी लापता, आरोपी गिरफ्तार
