पीलीभीत: सहायक मलेरिया अधिकारी से मारपीट के मामले में डीएम को भेजी रिपोर्ट
पीलीभीत, अमृत विचार। चकबंदी कार्यालय में फॉगिंग करने गई मलेरिया विभाग की टीम पर चकबंदी कार्यालय के पेशकार ने मारपीट कर दी थी। मारपीट के दौरान सहायक मलेरिया अधिकारी का हाथ टूट गया था। इस मामले में मलेरिया विभाग की टीम ने सीएमओ से इस प्रकरण की शिकायत की थी। इस पर सीएमओ ने पूरे …
पीलीभीत, अमृत विचार। चकबंदी कार्यालय में फॉगिंग करने गई मलेरिया विभाग की टीम पर चकबंदी कार्यालय के पेशकार ने मारपीट कर दी थी। मारपीट के दौरान सहायक मलेरिया अधिकारी का हाथ टूट गया था। इस मामले में मलेरिया विभाग की टीम ने सीएमओ से इस प्रकरण की शिकायत की थी। इस पर सीएमओ ने पूरे मामले की जांच करने के बाद अपनी विस्तृत रिपोर्ट बनाकर डीएम को भेजी है। हालांकि घटना के तीसरे दिन इस मामले में पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।
10 मई को चकबंदी कार्यालय में काम करने वाले एक कर्मचारी में मलेरिया की पुष्टि हुई थी। इस पर टीम ने गाइड लाइन के तहत मरीज के घर पर फॉगिंग करने के बाद अफसरों के निर्देश पर चकबंदी कार्यालय में शुक्रवार को शाम छह बजे फॅागिंग और दवा का छिड़काव करने के लिए पहुंची थी। इस पर टीम में शामिल मलेरिया विभाग के कर्मचारी श्रीकृष्ण कुमार ने वहां बैठे समस्त कर्मचारियों से कमरा खाली करने के लिए कहा। इसी दौरान एक कमरे में चकबंदी कार्यालय का कर्मचारी बाहर नहीं निकला।
सूत्रों की मानें तो वह वहां बैठकर शराब पी रहा था। जब कमरे में फॉगिंग का धुंआ पहुंचा तो वह भड़क गया और कमरे से बाहर निकलते ही कर्मचारी श्रीकृष्ण को पीट दिया। झगड़े की सूचना पर सहायक मलेरिया अधिकारी राजीव मौर्या भी मौके पर पहुंच गए और इस चकबंदी कार्यालय के कर्मचारी ने उनसे भी अभद्रता करना शुरू कर दी। जब उन्होंने समझाने का प्रयास किया तो वह खुद पेशकार बताते हुए मारपीट करने लगा। खींचतान के दौरान सहायक मलेरिया अधिकारी राजीव का हाथ टूट गया।
मौके पर पहुंचे अफसरों ने मामले को दबा दिया। लेकिन मलेरिया विभाग की टीम ने इस मामले में नाराजगी व्यक्त करते हुए सीएमओ डॉ. आलोक कुमार से शिकायत की। इस पर सीएमओ की ओर से इस प्रकरण की रिपोर्ट तैयार कराकर डीएम को भेजी जा रही है। इधर, टीम की ओर से अभी तक पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।
ये भी पढ़ें- पीलीभीत: कर्ज से परेशान किसान ने खुद को गोली से उड़ाया
