रायबरेली: प्रेम-प्रसंग में बाधक बनी सौतेली मां को बेटी ने ही उतारा था मौत के घाट, पुलिस का खुलासा
रायबरेली। प्रेम-प्रसंग में बाधक बनी सौतेली मां को बेटी ने ही मौत के घाट उतारा था। इसका खुलासा रविवार को पुलिस ने किया है। बीती नौ मई को सरेनी थाना क्षेत्र के सुरजीपुर गांव में महिला नन्हकेई (40) की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी। मामले में महिला के पति लाला यादव के मित्र मनीष …
रायबरेली। प्रेम-प्रसंग में बाधक बनी सौतेली मां को बेटी ने ही मौत के घाट उतारा था। इसका खुलासा रविवार को पुलिस ने किया है।
बीती नौ मई को सरेनी थाना क्षेत्र के सुरजीपुर गांव में महिला नन्हकेई (40) की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी। मामले में महिला के पति लाला यादव के मित्र मनीष प्रजापति और उसके दो अन्य साथियों पर आरोप था। इस हत्याकांड में लाला यादव की बेटी रानी चश्मदीद गवाह थी।
मामले की विवेचना और जांच के दौरान पुलिस ने रानी (18वर्ष) को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार रानी की आशनाई में उसकी सौतेली मां ननकई बाधक बन रही थी। इसलिए उसने अपनी मां को ही मौत के घाट उतार दिया है । घटना को लेकर उसने ही झूठी कहानी गढ़ी थी । रानी ने अपना अपराध स्वीकार किया है। उसको जेल भेजा गया है।
यह रहा घटना क्रम और झूठी कहानी
नौ मई को दिनदहाड़े महिला की हत्या में रानी ने बताया था कि उसके पिता और उनके मित्र मनीष राजगीरी का काम करते है । दोनो के बीच रुपए के लेन देन का विवाद चल रहा था । इसीलिए घटना दिन मनीष अपने दो साथियों के साथ घर आया और उसकी मां की हत्या करके भाग गया है । पिता की तहरीर पर मनीष और उसके साथियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया था ।
ग्रामीणों के बयान से हुआ संदेह
मामले में पुलिस को तब संदेह हुआ जब मनीष के गांव वालों ने एकजुट होकर पुलिस को बताया कि मनीष ऐसा कांड नही कर सकता और घटना के दिन वह बाहर था । इसके बाद पुलिस ने गहनता से जांच शुरू की ।पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि रानी के साथ उसी की क्लास में पढ़ रहे साथियों से मोबाइल में बात करना उसकी मां (मृतका) को पसंद नहीं था।
उसने उससे कई मोबाइल भी कुचल डाले थे।घटना वाले दिन भी इसी बात को लेकर मां और बेटी से छत पर विवाद हुआ था । जिसमे रानी के धक्का देने से मां नीचे फर्स पर गिर कर बेहोश हो गई। नीचे उतर कर बेटी ने पहले सिलबट्टे से उसका सिर कुचला फिर कुल्हाड़ी मार कर हत्या कर दी।
यह भी पढ़ें:-बहराइच: प्रेम-प्रसंग में पति बना रोड़ा तो पत्नी ने दिया जहर, खेत में मिला शव
