परिवार के प्रति जिम्मेदारी समझें युवा : डॉ. बिजेंद्र सिंह
अयोध्या। कुमारगंज स्थित आचार्य नरेंद्र देव कृषि व प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत विश्व परिवार दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को जागरुकता अभियान आयोजित किया गया। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह ने कहा कि मनुष्य जिस परिवार में जन्म लेता है उसी से उसकी पहचान होती है, परिवार वह …
अयोध्या। कुमारगंज स्थित आचार्य नरेंद्र देव कृषि व प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत विश्व परिवार दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को जागरुकता अभियान आयोजित किया गया। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह ने कहा कि मनुष्य जिस परिवार में जन्म लेता है उसी से उसकी पहचान होती है, परिवार वह कड़ी है जो सब को एक सूत्र में जोड़े रखती है, जो हर सुख दुख में साथ देते हैं।
डॉ सिंह ने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि युवा अपने परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझें और इनसे दूर ना रहें। कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह के कुशल नेतृत्व, मार्गदर्शन व निर्देश पर ग्राम- बिरौली झाम में परिवार के महत्व पर जागरुकता अभियान आयोजित किया गया। इस अभियान की अध्यक्षता अधिष्ठाता, छात्र कल्याण, डॉ देवाशीष नियोगी द्वारा की गई। अभियान में लगभग 150 से अधिक ग्रामीण महिलाएं, बच्चों व पुरुषों ने प्रतिभाग किया।
विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस का थीम परिवार और शहरीकरण है। इसका उद्देश्य परिवार पर पड़ने वाला शहरीकरण के प्रभाव पर चर्चा करने का है।
पढ़ें-बरेली: बानखाना में बवाल! पथराव और फायरिंग के बाद घर में लगाई आग
