अयोध्या: जिले के कुल 34 पीएचसी पर लगे आरोग्य मेले, देखे गए 1725 मरीज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। रविवार को जिले के कुल 34 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले लगे। इन मेलों में कुल 1725 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय राजा ने पीएचसी चौरे बाजार और कोछा का भ्रमण किया। विभागीय अधिकारियों द्वारा भी विभिन्न पीएचसी पर आयोजित मेले का भ्रमण और निरीक्षण …

अयोध्या। रविवार को जिले के कुल 34 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले लगे। इन मेलों में कुल 1725 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय राजा ने पीएचसी चौरे बाजार और कोछा का भ्रमण किया। विभागीय अधिकारियों द्वारा भी विभिन्न पीएचसी पर आयोजित मेले का भ्रमण और निरीक्षण किया गया।सभी पीएचसी पर चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टॉफ द्वारा इलाज व स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ हासिल करने आए लोगों का ईलाज किया गया। आवश्यक स्वास्थ्य सेवाऐं प्रदान की गई।

पुरुष मरीज 704,महिला मरीज 732, 289 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। 16 आयुष्मान कार्ड बने।हेल्प डेस्क पर स्क्रीन हुए मरीजों की संख्या 595 रही। कोविड टेस्ट 315 लोगों का हुआ कोई पाजटिव नहीं मिला।

सीएमओ द्वारा आरोग्य मेले के भ्रमण के साथ – साथ सीएचसी बीकापुर एवं मसौधा पर इमरजेंसी चिकित्सा सेवाओं की स्थिति को भी बेहतर करने के लिए भ्रमण किया और इमरजेंसी चिकित्सा सेवा में तैनात चिकित्सक, फार्मासिस्ट अन्य स्टॉफ को बेहतर सेवा प्रदान करने के लिए निर्देशित किया।

पढ़ें-अमरोहा : जिलाधिकारी ने किया मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का निरीक्षण

संबंधित समाचार