मुरादाबाद: 17 मई को तीन ब्लॉकों के स्कूलों में नामांकन बढ़ाने की होगी समीक्षा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। स्कूल चलो अभियान को सफल बनाने के लिए घर घर सर्वे में गंभीरता बरतने की परख अब ब्लाक स्तरीय समीक्षा बैठक में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बुद्ध प्रिय सिंह करेंगे। उन्होंने इसके लिए समीक्षा बैठकों का रोस्टर जारी कर दिया है। इसके अनुसार 17 मई को नगर संसाधन केंद्र पर भगतपुर टांडा, …

मुरादाबाद, अमृत विचार। स्कूल चलो अभियान को सफल बनाने के लिए घर घर सर्वे में गंभीरता बरतने की परख अब ब्लाक स्तरीय समीक्षा बैठक में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बुद्ध प्रिय सिंह करेंगे। उन्होंने इसके लिए समीक्षा बैठकों का रोस्टर जारी कर दिया है। इसके अनुसार 17 मई को नगर संसाधन केंद्र पर भगतपुर टांडा, मूंढापांडे और छजलैट ब्लाक के स्कूलों के प्रधानाध्यापक और शिक्षकों के साथ बैठक में समीक्षा की जाएगी।

इसमें खंड शिक्षाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। वहीं 18 को बिलारी, ठाकुरद्वारा और मुरादाबाद सदर ब्लॉक की
जबकि 19 मई को कुंदरकी, डिलारी और मुरादाबाद नगर क्षेत्र की बैठक में अब तक नामांकन की समीक्षा कर उसे बढ़ाने के उपाय पर चर्चा होगी।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी का कहना है कि हर हाल में बढ़े नामांकन का लक्ष्य हासिल करना है। इसके लिए रैली निकालकर अभिभावकों को जागरूक किया जाना है। साथ ही घर घर सर्वे से आउट आफ स्कूल बच्चों को चिह्नित कर उन्हें सरकारी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में प्रवेश दिलाना सुनिश्चित कराना है।

ये भी पढ़ें:- जयपुर में दो हजार से अधिक लोगों ने कल्चरल हेरिटेज वॉक में लिया भाग

संबंधित समाचार