हरदोई: सड़क हादसे में घायल पान दुकानदार की इलाज के दौरान मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। जिले के पिहानी रोड पर पोखरी गांव के पास दुकान बंद कर घर जा रहे पान दुकानदार को बाइक ने टक्कर मार दी। जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया। उसे हरदोई मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था। जहां रविवार की सुबह उसकी मौत हो गई। बताते हैं कि कोतवाली देहात के नयागांव …

हरदोई। जिले के पिहानी रोड पर पोखरी गांव के पास दुकान बंद कर घर जा रहे पान दुकानदार को बाइक ने टक्कर मार दी। जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया। उसे हरदोई मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था। जहां रविवार की सुबह उसकी मौत हो गई।
बताते हैं कि कोतवाली देहात के नयागांव हबीबपुर निवासी सुरेश चंद्र मिश्रा की शहर में नुमाइश चौराहा पर पान की दुकान थी।

शनिवार की शाम को वह वह दुकान बंद करके अपने गांव जा रहा था। इसी बीच पोखरी गांव के पास तेज़ रफ्तार से आ रही बाइक ने पान दुकानदार को टक्कर मार दी। जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया। हादसा होते देख वहां लोग दौड़ पड़े।आनन-फानन में जख़्मी सुरेश चंद्र मिश्रा को इलाज के लिए हरदोई मेडिकल कालेज मेंउसे भर्ती कराया गया।

जहां उसने रविवार की सुबह दम तोड़ दिया। इसका पता होते ही कोहराम मच गया। घर वालों के मुताबिक सुरेश चंद्र मिश्रा के दो बेटे व एक बेटी है। इस बारे में एसएचओ कोतवाली देहात गंगेश शुक्ला ने बताया है कि शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद तहरीर के मुताबिक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-हरदोई में दर्दनाक सड़क हादसा: पिकअप डाला व इनोवा में जोरदार भिड़ंत, दो की मौत, एक दर्जन घायल

संबंधित समाचार