रायबरेली: कार्रवाई को लेकर थाने में भाजपाइयों का हंगामा, दरोगा पर दुर्व्यवहार का आरोप
रायबरेली। सरेनी थाने के उपनिरीक्षक पंकज राज शरद से रविवार को भाजपा पदाधिकारियों की भिडंत हो गई है। दरोगा पर दुर्व्यवहार का आरोप है। मामले में थाना में भाजपा नेताओं ने कार्रवाई को लेकर खासा हंगामा काटा है। रविवार को एक मामले मे भाजपा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष घनश्याम के साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष …
रायबरेली। सरेनी थाने के उपनिरीक्षक पंकज राज शरद से रविवार को भाजपा पदाधिकारियों की भिडंत हो गई है। दरोगा पर दुर्व्यवहार का आरोप है। मामले में थाना में भाजपा नेताओं ने कार्रवाई को लेकर खासा हंगामा काटा है।
रविवार को एक मामले मे भाजपा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष घनश्याम के साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष गोविंद सविता भी थाना गए थे। थाने में इसी मामले को लेकर एक दरोगा से भाजपा नेताओं की बहस हो गई। आरोप है कि दरोगा ने भाजपा कार्यकर्ता को गाली दी है। इसका मंडल अध्यक्ष ने विरोध किया तो दरोगा ने न सिर्फ उन्हें गालियां दी ब्लकि कुर्सी से भी ढकेल दिया और मारने को भी दौड़े किन्तु दो अन्य साथियों ने बीच बचाव कर दिया।
इस घटना की शिकायत तत्काल पुलिस अधीक्षक से की गई है। भाजपा मंडल अध्यक्ष गोविंद सविता ने दरोगा के विरुद्ध सरेनी थाने मे ही रिपोर्ट लिखने जाने को लेकर जमकर हंगामा काटा। उन्होंने आगामी 23 मई को आरोपी दरोगा के खिलाफ कार्यवाही न होने पर थाने का घेराव करने की चेतावनी दी है।
पढ़ें-भाजपा पदाधिकारियों की बैठक में बोले नड्डा- विकास के एजेंडे में अवरोध पैदा कर रहा है विपक्ष
