IPL 2022, CSK vs GT: गुजरात ने चेन्नई को सात विकेट से दी शिकस्त
मुंबई। रिद्धीमान साहा (67) की जिम्मेदार पारी की बदौलत गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सूपर किंग्स को रविवार दोपहर के आईपीएल मुकाबल में सात विकेट से मात दी। 133 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए शुभमन गिल और रिद्धिमान साहा ने गुजरात को मज़बूत शुरुआत दिलायी और पावरप्ले में 53 रन जोड़े। आठवें ओवर की …
मुंबई। रिद्धीमान साहा (67) की जिम्मेदार पारी की बदौलत गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सूपर किंग्स को रविवार दोपहर के आईपीएल मुकाबल में सात विकेट से मात दी। 133 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए शुभमन गिल और रिद्धिमान साहा ने गुजरात को मज़बूत शुरुआत दिलायी और पावरप्ले में 53 रन जोड़े। आठवें ओवर की पहली गेंद पर आउट होने से पहले गिल ने 17 गेंदों पर 18 रन बनाये।
मैथ्यू वेड (20) और डेविड मिलर (15) ने साहा को समर्थन दिया जिससे गुजरात ने 134 रन का मामूली लक्ष्य पांच गेंद रहते हुए हासिल कर लिया। इस जीत के साथ गुजरात के 13 मैचों में 20 अंक हो गये हैं और वह पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर बरकरार है, जबकि टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी चेन्नई अपने 13 में से नौ मैच हारकर आठ पॉइंट के साथ नौवें स्थान पर है।
यह भी पढ़ें:-IPL 2022: कोच टॉम मूडी ने केन विलियमसन से पारी का आगाज कराने के फैसले का किया बचाव
