बरेली: डिलीवरी ब्वॉय को पीटने के मामले में रेस्टोरेंट मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
अमृत विचार, बरेली। रेस्टोरेंट पर डिलीवरी देने के लिए खाना लेने पहुंचे डिलीवरी ब्वॉय को रेस्टोरेंट मलिक ने जमकर पीटाऔर उसे जान से मारने की धमकी दी। अब एक माह बाद एसएसपी के आदेश पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। प्रेमनगर पुलिस मामले की जांच कर रही है। सिविल लाइंस कोतवाली के …
अमृत विचार, बरेली। रेस्टोरेंट पर डिलीवरी देने के लिए खाना लेने पहुंचे डिलीवरी ब्वॉय को रेस्टोरेंट मलिक ने जमकर पीटाऔर उसे जान से मारने की धमकी दी। अब एक माह बाद एसएसपी के आदेश पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। प्रेमनगर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सिविल लाइंस कोतवाली के रहने वाले मोहम्मद आबिद ने बताया कि वह जोमेटो में डिलीवरी ब्वॉय का काम करते हैं । 14 अप्रैल की दोपहर में गुलाब राय इंटर कॉलेज के पास अल नवाज चिकन बिरयानी रेस्टोरेंट पर खाना लेने गए थे। इसी दौरान अल नवाब चिकन बिरयानी के मालिक ने उनके साथ अभद्रता की। दोबारा खाना मांगने पर उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित का आरोप है कि 1 साल पहले इसी रेस्टोरेंट पर गोली भी चली थी।
ये भी पढ़ें- बरेली: स्मार्ट सिटी में खंडहर स्कूल को बना दिया माॅडर्न
