हरदोई: नहर में डूबे छात्र का चौथे दिन मिला शव, ननिहाल में रह कर करता था पढ़ाई
हरदोई। ननिहाल में रह कर पढ़ाई कर रहा छात्र अपने साथियों के साथ नहर में नहाने गया था। जहां वह पानी में डूब गया। उसकी तलाश में चलाए गए ऑपरेशन रेस्क्यू के चौथे दिन रविवार को उसका शव बरामद किया जा सका। इस हादसे से इलाके में कोहराम मचा हुआ है। बताते है कि टड़ियावां …
हरदोई। ननिहाल में रह कर पढ़ाई कर रहा छात्र अपने साथियों के साथ नहर में नहाने गया था। जहां वह पानी में डूब गया। उसकी तलाश में चलाए गए ऑपरेशन रेस्क्यू के चौथे दिन रविवार को उसका शव बरामद किया जा सका। इस हादसे से इलाके में कोहराम मचा हुआ है। बताते है कि टड़ियावां थाने के रक्खापुरवा मजरा दौलतपुर निवासी 11 वर्षीय कुलदीप पुत्र सोहनलाल अपने ननिहाल सैदापुर थाना पिहानी में रहकर कक्षा में पढ़ाई करता था।
वह कक्षा चार का छात्र था। 12 मई की सुबह सैदापुर के पास से गुजरी शारदा नहर में अपने कुछ साथियों के साथ नहाने गया था। नहर में नहाने के दौरान कुलदीप अचानक पानी में डूब गया। इसका पता होते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में पिहानी पुलिस को सूचना दी गई। गांव वालों की मदद से छात्र की तलाश शुरू कर दी गई। छात्र की तलाश के लिए आपरेशन रेस्क्यू चलाया गया।
काफी कोशिशों के बाद रविवार को चौथे दिन छात्र कुलदीप का शव हर्रई नहर कोठी के पास उसका शव नहर में उतराता हुआ देखा गया। इसके बाद शव को बरामद किया जा सका। इसका पता होते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस बारे में एसएचओ टड़ियावां राजदेव मिश्रा का कहना है कि छात्र की शिनाख्त हो गई है। शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फिलहाल जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें:-संदिग्ध अवस्था में नदी में डूबे छात्र का तीसरे दिन बरामद हुआ शव
