बिहार में कार गहरी खाई में गिरी, पांच लोगों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

औरंगाबाद। बिहार में शनिवार को एक कार के सड़क किनारे गहरी खाई में गिर जाने से पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि घायलों का इलाज एक अस्पताल में किया जा रहा है। औरंगाबाद के पुलिस उपाधीक्षक गौतम शरण ओमी …

औरंगाबाद। बिहार में शनिवार को एक कार के सड़क किनारे गहरी खाई में गिर जाने से पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि घायलों का इलाज एक अस्पताल में किया जा रहा है। औरंगाबाद के पुलिस उपाधीक्षक गौतम शरण ओमी के मुताबिक सभी मृतकों की उम्र 18 से 19 साल के बीच है, जो पड़ोसी राज्य झारखंड के छतरपुर के निवासी हैं। औरंगाबाद प्रखंड के नबीनगर में एक शादी समारोह में भाग लेने के बाद वे कार से घर लौट रहे थे।

इसे भी पढ़ें- खदान में फंसे चार मजदूरों को निकालने का प्रयास जारी : तमिलनाडु सरकार

संबंधित समाचार