लखनऊ : रिटायर्ड एसपी से किराएदार ने की एक लाख की धोखाधड़ी, केस दर्ज
लखनऊ। गुडम्बा क्षेत्र में रिटायर्ड एसपी के मकान का साल भर से किराया रोक कर किराएदार रातों ही रात अपना सामान समेट कर भाग गया। जब एसपी को किरायेदार की करतूत पता चली। तब उन्होनें गुडम्बा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। मूलरूप से जौनपुर जनपद के रहने वाले तौकीर हुसैन पुलिस विभाग के रिटायर्ड …
लखनऊ। गुडम्बा क्षेत्र में रिटायर्ड एसपी के मकान का साल भर से किराया रोक कर किराएदार रातों ही रात अपना सामान समेट कर भाग गया। जब एसपी को किरायेदार की करतूत पता चली। तब उन्होनें गुडम्बा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। मूलरूप से जौनपुर जनपद के रहने वाले तौकीर हुसैन पुलिस विभाग के रिटायर्ड एसपी हैं। वह ठाकुरगंज थानाक्षेत्र के सरफराजगंज में सपरिवार रहते हैं। उनका दूसरा जानकीपुरम स्थित कुर्सीरोड पर है।
उन्होनें बताया कि उपेंद्र नाम के एक शख्स को अपना मकान किराये पर दिया था। उपेंद्र से रेंट एग्रीमेंट भी करवाया था, लेकिन उसने करीब साल भर किराया नहीं दिया था। जब वह किराये के लिए उसे टोकते तो वह अगले महीने में पूरा किराया देने की बात कह कर उन्हें चुप करा देता। उन्होनें बताया कि कोरोना काल में वह अपने गृहजनपद चले गए थे।
इसी बीच उपेंद्र बिना किराया दिए अपना सामान समेट कर मकान खाली कर चला गया। पीड़ित ने बताया कि उपेंद्र पर एक लाख का किराया निकल रहा था। जब उन्हें किरायेदार की करतूत पता चली। तब उन्होनें कॉल पर संपर्क साधा लेकिन उसका नंबर बंद जाने लगा। कई जगह खोजबीन करने के बाद उपेंद्र का पता नहीं चला। तब रिटायर्ड एसपी ने गुडम्बा कोतवाली में उसे नाजमद किया।
यह भी पढ़ें:-हरदोई: धोखाधड़ी व मारपीट करने के मामले में पांच के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
