अमेरिका : ह्यूस्टन के एक बाजार में गोलीबारी, दो लोगों की मौत
ह्यूस्टन (अमेरिका)। अमेरिका के ह्यूस्टन के एक व्यस्त बाजार में हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। हैरिस काउंटी के शेरिफ एड गोंजालेज़ ने बताया कि रविवार को गोलीबारी दो पक्षों के बीच विवाद के बाद …
ह्यूस्टन (अमेरिका)। अमेरिका के ह्यूस्टन के एक व्यस्त बाजार में हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। हैरिस काउंटी के शेरिफ एड गोंजालेज़ ने बताया कि रविवार को गोलीबारी दो पक्षों के बीच विवाद के बाद शुरू हुई, जिसमें पांच लोग शामिल थे। हालांकि, इस वारदात में किसी ‘‘निर्दोष प्रत्यक्षदर्शी’’ को कोई चोट नहीं पहुंची है।
‘केटीआरके-टीवी’ ने एक अधिकारी के हवाले से बताया कि जांचकर्ताओं का मानना है कि अस्पताल में भर्ती तीन घायलों में से एक ने गोलीबारी शुरू की थी। घटनास्थल से दो और संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। गोंजालेज़ ने ट्विटर पर बताया कि गोलीबारी उस सयम हुई, जब बाजार में हजारों लोग खरीदारी कर रहे थे। उन्होंने बताया कि बंदूकधारियों ने कई गोलियां चलाईं और घटनास्थल से दो पिस्तौल भी बरामद हुई हैं। गोंजालेज़ के मुताबिक, गोलीबारी में शामिल पांचों लोग संभवत: एक-दूसरे को जानते थे और उनकी उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच है।
अमेरिका के कैलिफोर्निया में फायरिंग, गोलीबारी में एक की मौत
अमेरिका के दक्षिणी कैलिफोर्निया में रविवार को एक चर्च के अंदर फायरिंग की गई। लगुना वुड्स शहर के जिनेवा प्रेस्बिटेरियन चर्च में हुए इस हमले में एक श्रद्धालु की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, पांच लोग घायल हो गए। हमलावर को हिरासत में ले लिया गया है। घटना में इस्तेमाल हथियार भी बरामद होने की जानकारी मिली है।
ये भी पढ़ें : उत्तर कोरिया में बुखार से अब तक 50 लोगों की मौत, किम जोंग-उन ने उतारी सेना
