बरेली: रामगंगा में डूबकर एक बच्चे की मौत, दूसरा लापता, तलाश में जुटे गोताखोर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बुद्घ पूर्णिमा के मौके पर मां के साथ रामगंगा में स्नान करने गया बच्चा लापता हो गया। काफी तलाशने के बाद गोताखोरों को उसका शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दूसरी घटना में फरीदपुर के पत्रकार का बेटा रामगंगा से लापता …

बरेली, अमृत विचार। बुद्घ पूर्णिमा के मौके पर मां के साथ रामगंगा में स्नान करने गया बच्चा लापता हो गया। काफी तलाशने के बाद गोताखोरों को उसका शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दूसरी घटना में फरीदपुर के पत्रकार का बेटा रामगंगा से लापता हो गया है। जिसको गोताखोरों की मदद से तलाश किया जा रहा है। देर दोपहर तक पत्रकार के बेटे का पता नहीं लग सका।

सुभाषनगर थाना क्षेत्र के मढ़ीनाथ के रहने वाले चरण सिंह रिक्शा चालक हैं। बीतें दिनों एक हादसे में उनका पैर फ्रैक्चर हो गया। आज सुबह उनकी पत्नी सुमन 10 वर्षीय बेटे मनीष के साथ रामगंगा पर पर स्नान करने गईं थीं। उन्होने बताया कि वह बेटे के साथ स्नान कर के गंगा के बाहर आ गईं थीं। लेकिन कपड़े बदलते समय अचानक उनका बेटा लापता हो गया। जिसके बाद आसपास उसको काफी तलाश किया। इसके बाद गोताखोरों की मदद ली गई। करीब एक घंटे केबाद गंगा में उसका शव मिला।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम केलिए भेज दिया। घटना के बाद से घर में कोहराम मचा हुआ है। दूसरी घटना में फरीदपुर के रहने वाले एक अखबार के पत्रकार योगेश पांडे परिवार के साथ राम गंगा चौबारी मेले में आए थे। जहां से उनका 12 वर्षीय बेटा अभिनव पांडे उर्फ देव पांडेय लापता हो गया। सुबह से ही गोताखोरों की मदद से उसको तलाश किया जा रहा है। दोपहर तक पत्रकार का बेटा नहीं मिल पाया।

ये भी पढ़ें- बरेली: युवक ने गोली मारकर की आत्महत्या, शव के पास से तमंचा बरामद

 

संबंधित समाचार