अरुणाचल प्रदेश : ईटानगर में भूस्खलन से बड़ा हादसा, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ईटानगर। अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर में रविवार रात भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में एक ही परिवार के कम से कम तीन सदस्यों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गये। पुलिस ने आज यहां यह जानकारी दी। उसे बताया कि डी-सेक्टर में पंजाबी ढाबे के पीछे स्थित एक कच्चे मकान …

ईटानगर। अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर में रविवार रात भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में एक ही परिवार के कम से कम तीन सदस्यों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गये। पुलिस ने आज यहां यह जानकारी दी। उसे बताया कि डी-सेक्टर में पंजाबी ढाबे के पीछे स्थित एक कच्चे मकान पर चट्टान का बड़ा हिस्सा गिर गया जिससे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। ईटानगर थाना प्रभारी फसांग सिमी ने कहा, ”भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में चट्टान का एक बड़ा हिस्सा एक कच्चे मकान के ऊपर आ गिरा।

इसमें रहने वाले एक ही परिवार के नौ सदस्यों में से तीन जिंदा दफन हो गए और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।” उन्होंने कहा, बचाव दल में अग्निशमन और आपातकालीन सेवा कर्मी, स्थानीय पुलिस तथा राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) के कर्मी शामिल थे। स्थानीय लोगों और मशीनरी की मदद से दो शव बरामद किए, जिनमें एक लड़के की पहचान तापस राय (15) और दूसरे की पहचान 50 वर्षीय नागेन बर्मन के रूप में हुई है। कुसुम राय नाम की एक महिला की तलाश की जारी है।

थाना प्रभारी ने कहा, ईटानगर और नाहरलगुन के बीच सोमवार सुबह शिव मंदिर क्षेत्र के पास मोदिरिजो गांव में बारिश के कारण हुए भूस्खलन में दो घर बह गए। इस घटना में हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। सिर्फ राजधानी ईटानगर ही नहीं, बल्कि राज्य के अन्य हिस्सों में लगभग एक सप्ताह से हो रही लगातार भारी बारिश से सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इस बीच, ईटानगर कैपिटल कॉम्प्लेक्स जिला प्रशासन ने निरंतर बारिश की इस स्थिति को देखते हुए भूस्खलन वाले संवेदनशील क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से इन इलाकों को खाली करने और किसी सुरक्षित स्थान या राहत शिविरों में जाने की अपील की है।

गौर करने वाली बात है कि जिला प्रशासन की ओर से फिलहाल ईएसएस सेक्टर (ईटानगर) में गर्वनमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल, कंकर नाला (नाहरलागुन) में गर्वनमेंट मिडिल स्कूल, और बंदरदेवा में निकम निया हॉल के सभागार में तीन अस्थायी राहत शिविर चलाए जा रहे हैं। इसके साथ ही प्रशासन ने किसी भी आपात स्थिति में जिला आपातकालीन संचालन केंद्र (डीईओसी) से टोल फ्री नंबर 1077, 878-7336331, 9436415828 पर संपर्क करने को कहा है।

यह भी पढ़ें- PM Modi Nepal Visit : लुंबिनी पहुंचकर पीएम मोदी ने माया देवी मंदिर के किए दर्शन, सेंटर फॉर बौद्ध कल्चर एंड हेरिटेज की रखी आधारशिला

 

 

संबंधित समाचार