बहराइच: लाखों की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बरामद हुआ 186 ग्राम मादक पदार्थ
बहराइच। रूपईडीहा पुलिस और एसएसबी ने सोमवार सुबह पांच बजे गश्त के दौरान बाइक सवारों को पकड़ा। उनके पास से 186 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। बरामद स्मैक और बाइक को पुलिस ने सीज कर दिया है। जबकि तस्करों को जेल भेज दिया। एसएसबी के मुताबिक स्मैक की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 92 लाख रुपए …
बहराइच। रूपईडीहा पुलिस और एसएसबी ने सोमवार सुबह पांच बजे गश्त के दौरान बाइक सवारों को पकड़ा। उनके पास से 186 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। बरामद स्मैक और बाइक को पुलिस ने सीज कर दिया है। जबकि तस्करों को जेल भेज दिया। एसएसबी के मुताबिक स्मैक की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 92 लाख रुपए है।
भारत नेपाल सीमा पर सोमवार को एसएसबी 42वीं वाहिनी के सहायक कमांडेंट विधान चकमा, निरीक्षक अरुण कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल शिवम गौड़, संतोष कुमार महिला कांस्टेबल मेनका कुमारी, सुशील कुमार सुबह पांच बजे गश्त कर रहे थे।
पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉक्टर जेबी यादव के निर्देशन में उप निरीक्षक रुदल बहादुर सिंह, हेड कांस्टेबल महेश सिंह, वीरेंद्र गुप्ता, अतीक कुमार यादव और सौरभ कुमार एसएसबी के साथ आने जाने वालों की तलाशी ले रहे थे। सीओ ने बताया कि रूपईडीहा कस्बा के घसियारन मोहल्ला से बाइक सवारों को आते देखा गया। बाइक रोककर तलाशी ली गई तो बाइक से स्मैक बरामद हुई।
सहायक कमांडेंट ने बताया कि अनीश उर्फ कालिया निवासी घसियारन मोहल्ला को 113 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा गया। जबकि लहरपुरवा सहजना निवासी राजू पुत्र सरदार अली को 73 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा गया।
दोनों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। जबकि बरामद स्मैक और तस्करी को सीज कर दिया गया है। एसएसबी के सहायक कमांडेंट ने बताया कि बरामद स्मैक की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 92 लाख रुपए है।
पढ़ें- बनबसा में पकड़ी गईं स्मैक तस्कर महिलाएं, बच्चे को साथ में रखकर करती थीं सौदा
