रामपुर: तेज रफ्तार स्कूल बस ने बाइक सवार को रौंदा, मौत
रामपुर/स्वार, अमृत विचार। तेजगति से आ रही स्कूली बच्चों से भरी प्राइवेट बस ने मीट विक्रेता बाइक सवार को रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।मौके पर पहुंची पुलिस ने बस को कब्जे में कर चालक को हिरासत में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा है। परिजनों मे कोहराम मचा …
रामपुर/स्वार, अमृत विचार। तेजगति से आ रही स्कूली बच्चों से भरी प्राइवेट बस ने मीट विक्रेता बाइक सवार को रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।मौके पर पहुंची पुलिस ने बस को कब्जे में कर चालक को हिरासत में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा है। परिजनों मे कोहराम मचा है।
उत्तराखंड थाना बाजपुर के मंडय्या हट्टू निवासी भूपसिंह का 25 वर्षीय बेटा राजेश मीट विक्रेता है। सोमवार को मीट विक्रेता बाइक से स्वार से गांव में लगने वाली साप्ताहिक बाजार में बेचने के लिए मुर्गे का मीट खरीद कर घर वापस जा रहा था।मीट विक्रेता जैसे ही नगर स्थित ईदगाह के निकट पहुंचा कि पीछे से तेजगति से आ रही स्कूल के बच्चों से भरी प्राइवेट बस ने बाइक को रौंद दिया।उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
बच्चों की चीखपुकार सुनकर चालक ने बस को रोक लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस को कब्जे में कर थाना केमरी के गांव गंगापुर कदीम निवासी चालक राजू को हिरासत में ले लिया है।इस दौरान लोगों का जमावड़ा लगने के साथ ही वाहनों की लंबी लंबी कतारें लग गई।
पुलिस ने बस को हटवा कर रास्ता खुलवाया।घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी। पुलिस ने दूसरी बस की व्यवस्थाकर स्कूल के बच्चों को उत्तराखंड के रामनगर स्थित गर्जिया को रवाना कर दिया।पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा है। परिजनों ने बस चालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
ये भी पढ़ें:- बाराबंकी: तालाबों में पानी का एक बूंद भी नहीं, कागजों पर सब लबालब, नहीं दिखा मंत्री के आदेश का असर
