बसवराज होराती का कर्नाटक विधान परिषद के सभापति पद से इस्तीफा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बेंगलुरु। बसवराज होराती ने कर्नाटक विधान परिषद के सभापति पद से सोमवार को इस्तीफा दे दिया। वह अब भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे। श्री होराती ने आज यहां विधान सौधा में प्रेस मीट के बाद आधिकारिक तौर पर अपने इस्तीफे की घोषणा की। उन्होंने विधान परिषद् सदस्य के रूप में भी इस्तीफा दे दिया …

बेंगलुरु। बसवराज होराती ने कर्नाटक विधान परिषद के सभापति पद से सोमवार को इस्तीफा दे दिया। वह अब भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे। श्री होराती ने आज यहां विधान सौधा में प्रेस मीट के बाद आधिकारिक तौर पर अपने इस्तीफे की घोषणा की। उन्होंने विधान परिषद् सदस्य के रूप में भी इस्तीफा दे दिया है और मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा,“मैंने विधान परिषद मंत्रालय के प्रशासन में ईमानदारी और पारदर्शिता को प्राथमिकता दी है। भाजपा को शामिल करने के संबंध में कोई शर्त नहीं है। केंद्रीय मंत्री अमित शाह से मुलाक़ात में भी इसपर कोई चर्चा नहीं हुई।” यह पूछे जाने पर कि जनतादल (सेक्युलर) छोड़ने के उनके फैसले का क्या कारण है, उन्होंने कहा, “राजनीति में कुछ बदलाव की जरूरत होती है। इसी के तहत मैंने दल छोड़ने का फैसला किया है।”

ये भी पढ़ें- गुजरात: महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, राजकोट में हिरासत में लिए गए 30 कांग्रेसी कार्यकर्ता 

संबंधित समाचार