एंड्रयू साइमंड्स की बहन ने दी भाई को श्रद्धांजलि, लिखा भावुक पोस्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर एंड्रयू साइमंड्स की मौत के बाद फैंस एवं दिग्गज क्रिकेटर्स उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। अब एंड्रयू साइमंड्स की बहन लुईस साइमंड्स ने अपने भाई के असामयिक निधन के बाद एक इमोशनल पोस्ट लिखा है। लुईस ने लिखा, ‘बहुत जल्दी चला गया। एंड्रयू की आत्मा को शांति मिले। काश हमारे पास …

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर एंड्रयू साइमंड्स की मौत के बाद फैंस एवं दिग्गज क्रिकेटर्स उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। अब एंड्रयू साइमंड्स की बहन लुईस साइमंड्स ने अपने भाई के असामयिक निधन के बाद एक इमोशनल पोस्ट लिखा है। लुईस ने लिखा, ‘बहुत जल्दी चला गया। एंड्रयू की आत्मा को शांति मिले। काश हमारे पास एक और दिन होता, एक और फोन होता। मेरा दिल टूट गया है। मैं हमेशा तुमसे प्यार करती रहूंगी भाई।

हम नहीं जानते कि साइमंड्स वहां क्या कर रहे थे
वहीं लुईस के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि, “दुर्घटना बहुत भयानक थी। हम नहीं जानते कि साइमंड्स वहां क्या कर रहे थे। हादसे में साइमंड्स के दो कुत्ते बच गए। रिपोर्ट के अनुसार, दो स्थानीय लोग बबेथा नेलीमन और वायलन टाउनसन दुर्घटना के कुछ ही मिनटों के भीतर घटनास्थल पर पहुंच गए और उन्होंने पूर्व क्रिकेटर को गाड़ी में लहुलुहान पाया। दोनों ने साइमंड्स के पास जाने की कोशिश की, लेकिन एक कुत्ते ने व्यक्ति को पास नहीं जाने दिया।

एक कुत्ता बहुत संवेदनशील था
रिपोर्ट में नेलीमन के हवाले से कहा गया है, “उनमें से एक कुत्ता बहुत संवेदनशील था और उन्हें छोड़ना नहीं चाहता था। जब भी हम उन्हें अस्पताल ले जाने या उनके पास जाने की कोशिश करते थे, तो वह सिर्फ हमपर गुर्राता था।” नेलीमन ने कहा, “मेरे साथी ने साइमंड्स को कार से बाहर निकालने की कोशिश की ताकि उन्हें ठीक से बिठाया जा सके। गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी।

ये भी पढ़ें : Andrew Symonds Death : होठों पर व्हाइट क्रीम क्यों लगाते थे एंड्रयू साइमंड्स? जानिए दिग्गज क्रिकेटर से जुड़ी बातें

 

संबंधित समाचार