बुद्ध ने सत्य, अहिंसा और करुणा का संदेश दिया : डॉ. निर्मल खत्री

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अयोध्या। कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन पर तथागत भगवान बुद्ध की जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. निर्मल खत्री ने भगवान बुद्ध के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया। डॉ. खत्री ने कहा तथागत भगवान बुद्ध ने सत्य अहिंसा व करुणा का संदेश दिया। भगवान बुद्ध ईश्वर के अवतार माने जाते …

अयोध्या। कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन पर तथागत भगवान बुद्ध की जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. निर्मल खत्री ने भगवान बुद्ध के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया। डॉ. खत्री ने कहा तथागत भगवान बुद्ध ने सत्य अहिंसा व करुणा का संदेश दिया। भगवान बुद्ध ईश्वर के अवतार माने जाते हैं। उनका जन्म दुनिया के कल्याण के लिए हुआ था।

उन्होंने कहा कि बुद्ध ने सिखाया कि प्रत्येक जीव का अंतिम लक्ष्य निर्वाण की प्राप्ति है। निर्वाण न तो प्रार्थना से और न ही बलिदान से प्राप्त किया जा सकता है। इसे सही तरह के रहन-सहन और सोच से हासिल किया जा सकता है। संयोजन पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रीता मौर्या ने किया।

अध्यक्षता पूर्व जिला अध्यक्ष रामदास वर्मा व संचालन महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल ने की। प्रमुख रूप से रामनरेश मौर्य, चेत नारायण सिंह, एआईसीसी सदस्य राजेंद्र प्रताप सिंह, उग्रसेन मिश्रा, रामदास वर्मा, रविंद्र त्रिपाठी, डीएन वर्मा, बसंत मिश्रा, बाबू रामकरण कोरी, प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-बुद्ध पूर्णिमा: कुशीनगर से नेपाल के लुंबिनी के लिये रवाना हुए पीएम मोदी, करेंगे भगवान बुद्ध की पूजा-अर्चना

संबंधित समाचार