अयोध्या: नील गाय से टकराई कार, बाल-बाल बचे कार सवार
सोहावल/अयोध्या। अयोध्या-लखनऊ राजमार्ग पर सोमवार को फिर एक हादसा सामने आया। चिर्रा जगनपुर के पास अयोध्या से गाजियाबाद जा रही कार नील गाय से टकरा गई। इस हादसे में चालक को मामूली चोटें आई हैं। कार सवार सीपी श्रीवास्तव और उनकी पत्नी बाल-बाल बच गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक का …
सोहावल/अयोध्या। अयोध्या-लखनऊ राजमार्ग पर सोमवार को फिर एक हादसा सामने आया। चिर्रा जगनपुर के पास अयोध्या से गाजियाबाद जा रही कार नील गाय से टकरा गई। इस हादसे में चालक को मामूली चोटें आई हैं। कार सवार सीपी श्रीवास्तव और उनकी पत्नी बाल-बाल बच गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक का प्राथमिक उपचार करवाकर गंतव्य की ओर रवाना किया।
थाना प्रभारी शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि कार सवार सीपी श्रीवास्तव गाजिबाद में नौकरी करते हैं। वह अपने साथी के फैजाबाद स्थित घर में एक समारोह में शामिल होने आए थे। वहीं से लौट रहे थे, तभी यह दुर्घटना हुई। प्राथमिक इलाज करा कर सबको उनके गंतव्य के लिए भेज दिया गया है।
यह भी पढ़ें:-शिमला में भीषण सड़क हादसा, कार खाई में गिरने से महिला समेत चार पर्यटकों की मौत
