लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे पीएम मोदी, मुख्यमंत्री योगी और दोनों डिप्‍टी सीएम ने किया स्‍वागत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लखनऊ पहुंच चुके हैं। वह कुशीनगर से वायुसेना के विशेष विमान से लखनऊ पहुंचे हैं। जहां पीएम मोदी का सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व दोनों उप मुख्यमंत्री ने स्वागत किया। इससे पहले भगवान बुद्ध की 2566वीं जयंती के अवसर पर लुंबनी से लौटने के बाद वह कुशीनगर पहुंच थे, वहां …

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लखनऊ पहुंच चुके हैं। वह कुशीनगर से वायुसेना के विशेष विमान से लखनऊ पहुंचे हैं। जहां पीएम मोदी का सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व दोनों उप मुख्यमंत्री ने स्वागत किया। इससे पहले भगवान बुद्ध की 2566वीं जयंती के अवसर पर लुंबनी से लौटने के बाद वह कुशीनगर पहुंच थे, वहां पर उन्होंने भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली पर पूजा की।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लखनऊ आगमन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं।

प्रधानमंत्री के लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचते ही, उनका स्वागत करने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक उपस्थित रहे। इस दौरान उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आंनदीबेन पटेल भी एयरपोर्ट पर मौजूद रहीं। एयरपोर्ट से प्रधानमंत्री का काफिला मुख्यमंत्री आवास के लिए निकल चुका है। प्रधानमंत्री के आगमन पर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री खासे उत्साहित हैं।

यह भी पढ़ें:-बुद्ध पूर्णिमा: कुशीनगर से नेपाल के लुंबिनी के लिये रवाना हुए पीएम मोदी, करेंगे भगवान बुद्ध की पूजा-अर्चना

संबंधित समाचार