काशीपुर: दो देवरों पर छेड़छाड़ व दुष्कर्म करने के प्रयास का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। एक महिला ने अपने दो देवरों पर छेड़छाड़ व जबरन दुष्कर्म करने के प्रयास का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर पर दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली क्षेत्र के हल्का नंबर एक निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर सौंपकर बताया कि बीती 30 अप्रैल को वह अपने …

काशीपुर, अमृत विचार। एक महिला ने अपने दो देवरों पर छेड़छाड़ व जबरन दुष्कर्म करने के प्रयास का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर पर दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली क्षेत्र के हल्का नंबर एक निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर सौंपकर बताया कि बीती 30 अप्रैल को वह अपने पति साथ घर में थी। इस दौरान उसके दो देवर घर में घुस आए और उसके पति को बंधक बनाकर बाथरूम में बंद कर दिया।

इस दौरान दोनों ने उसके साथ छेड़छाड़ कर दुष्कर्म करने का प्रयास किया। जिसके बाद चीख-पुकार सुनकर आस-पास के लोग वहां आ गए। लोगों को देखकर दोनों देवर वहां से भाग निकले। पड़ोसियों ने ही उसके पति को बाथरूम से बाहर निकाला। जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना डायल 112 के माध्यम से पुलिस को दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों देवरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

संबंधित समाचार