हरदोई: बेटी की बारात आने से पहले सड़क हादसे में हुई पिता की मौत
हरदोई। बेटी की बारात आने से एक दिन पहले ही उसके बाप की बाइक की टक्कर लगने से मौत हो गई। बताते हैं कि वह अपनी दवाई लेने के लिए जा रहा था। इसी बीच वह हादसे का शिकार हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद हादसे की जांच-पड़ताल शुरू कर दी …
हरदोई। बेटी की बारात आने से एक दिन पहले ही उसके बाप की बाइक की टक्कर लगने से मौत हो गई। बताते हैं कि वह अपनी दवाई लेने के लिए जा रहा था। इसी बीच वह हादसे का शिकार हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद हादसे की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। बताते है कि माधौगंज थाने के फिरोजपुर निवासी 55 वर्षीय रामलखन पुत्र मनोहर लाल खेती-बाड़ी करता था।
परिवार में उसकी पत्नी के अलावा तीन बेटे और एक बेटी है। घर वालों के मुताबिक सोमवार को रामलखन की बेटी रंजना की बिलग्राम कोतवाली के खन्नापुरवा गांव से बारात आनी थी। घर के सभी लोग शादी की तैयारियों में जुटे हुए थे। रामलखन रविवार की सुबह साइकिल से दवाई लेने पड़ोसी गांव सूरतपुरवा जा रहा था।
इसी बीच रास्ते में एक तेज़ रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी। जिससे साइकिल सवार रामलखन की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की खबर सुनते ही उसके घर में कोहराम मच गया। आस-पास के गांव वाले दौड़ पड़े। वहां पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्ज़े में ले कर उसका पोस्टमार्टम कराया है। हादसे की जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है।
बेटी को विदा करने से पहले ही विदा हो गया बाप
बेटी को खुशी-खुशी अपनी दहलीज से विदा करे।हर बाप का यही अरमान होता है। बेटी की शादी को ले कर रामलखन फूले नहीं समा रहा था। लेकिन किसी को क्या पता था कि एक बाप के सारे अरमान उसी के साथ हमेशा-हमेशा के लिए उसी के साथ दफ़न हो जाएंगे।
शहनाई गूंजने से पहले ही गूंजने लगी सिसकियां
फिरोज़पुर के रामलखन की सड़क हादसे में हुई मौत से उसके खुशियों वाले आंगन में हर तरफ मातम छा गया। वहां शहनाई गूंजने वाली थी, लेकिन इससे एक ही दिन पहले वहां हर तरफ से सिसकारियां सुनाई दे रही थी। जिस किसी ने हादसे से खबर सुनी,वही रामलखन के घर में तरफ दौड़ पड़ा।
यह भी पढ़ें:-हरदोई में दर्दनाक सड़क हादसा: बाइक को टक्कर मारने के बाद पलटी बस, चार की मौत, 6 से अधिक घायल
