लखनऊ: किशोरी से दुष्कर्म करने वाला आरोपित गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी के गाजीपुर थानाक्षेत्र में किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि किशोरी आरोपित के घर बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने जाती थी, इसी दौरान आरोपित ने किशोरी को डरा धमका कर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। दरअसल, इन्दिरा …

लखनऊ। राजधानी के गाजीपुर थानाक्षेत्र में किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि किशोरी आरोपित के घर बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने जाती थी, इसी दौरान आरोपित ने किशोरी को डरा धमका कर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है।

दरअसल, इन्दिरा नगर की रहने वाली एक किशोरी सी ब्लाक में आरोपित के घर छोटे बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने जाती थी, बताया जा रहा है कि इसी दौरान आरोपित ने किशोरी की फोटो खींच ली। जिसके बाद फोटो को एडिट कर आरोपित किशोरी को ब्लेकमेल करने लगा। इसी दौरान जबरन किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।

परेशान किशोरी ने अपने साथ हुये इस हादसे की जानकारी परिजनों को दी, घटना की जानकारी होते ही परिजनों के पैर के नीचे से जमीन खिसक गयी, आनन-फानन में इसकी शिकायत पुलिस से की गयी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपित शेखर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित पेशे से चिकित्सक बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: छेड़छाड़ नहीं बल्कि आरोपी ने नाबालिग के साथ किया था दुष्कर्म, मेडिकल जांच में हुई पुष्टि, गिरफ्तार

संबंधित समाचार