उन्नाव: कुएं में गिरकर युवक की मौत, बकरी के बच्चे को निकलने के दौरान हुआ हादसा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव। कुंए में गिरे बकरी के बच्चे को निकालने के दौरान युवक रस्सी टूटने से गिर गया। जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। माखी थाना क्षेत्र के बलवंतखेड़ा मजरा मवईया सोमवार शाम बकरी का बच्चा कुंए में गिर गया। …

उन्नाव। कुंए में गिरे बकरी के बच्चे को निकालने के दौरान युवक रस्सी टूटने से गिर गया। जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। माखी थाना क्षेत्र के बलवंतखेड़ा मजरा मवईया सोमवार शाम बकरी का बच्चा कुंए में गिर गया।

गांव का ही अजय (21) पुत्र राजेन्द्र रस्सी के सहारे उसे बचाने के लिए कुंए में उतरने का उपक्रम कर रहा था। इसी दौरान रस्सी टूटने से वह गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष राम आसरे चौधरी ने बताया की शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। परिजनों ने रास्ते से निकलते समय कुंए में गिरने की बात कही है।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मृतका के पिता ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

संबंधित समाचार