सरकार की मंशानुरूप होगा मदरसों का कायाकल्प : डॉ. इफ्तेखार जावेद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुल्तानपुर। मदरसा शिक्षा परिषद के अध्यक्ष एवं दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री डॉ. इफ्तेखार जावेद ने सोमवार को कहा कि आने वाले दिनों में सरकार की मंशानुरूप मदरसों के कायाकल्प के लिए कार्य किया जाएगा। मदरसों में न सिर्फ अरबी और उर्दू बल्कि अंग्रेजी, विज्ञान, भूगोल और कम्यूटर की भी शिक्षा दी जायेगी। कई मदरसों में ये …

सुल्तानपुर। मदरसा शिक्षा परिषद के अध्यक्ष एवं दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री डॉ. इफ्तेखार जावेद ने सोमवार को कहा कि आने वाले दिनों में सरकार की मंशानुरूप मदरसों के कायाकल्प के लिए कार्य किया जाएगा। मदरसों में न सिर्फ अरबी और उर्दू बल्कि अंग्रेजी, विज्ञान, भूगोल और कम्यूटर की भी शिक्षा दी जायेगी।

कई मदरसों में ये सभी सुविधाएं पूर्व से हैं, जहां नहीं हैं वहां हम अपने प्रयासों से शुरू करवाएंगे। मदरसा शिक्षा परिषद की परीक्षाओं का जायज़ा लेने परिषद के अध्यक्ष अचानक सुल्तानपुर पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों व केंद्र व्यवस्थापकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

इस मौके पर डॉ. जावेद ने मदरसा बोर्ड की परीक्षाओं की सुचिता बनाये रखने का निर्देश दिया। इस मौके पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री दावर खान, जिला उपाध्यक्ष कलीम खान, मारूफ खान सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:-योगी सरकार ने मदरसों में रोज पढ़ाई से पहले राष्ट्रगान गाना किया अनिवार्य, रमजान के चलते रोका गया था निर्णय

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा