IPL 2022 : मुंबई इंडियंस ने शेयर की अर्जुन तेंदुलकर की फोटो, फैंस बोले- एक मैच तो खिला लो

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) के 15वें सीजन में फैंस अर्जुन तेंदुलकर के डेब्यू करने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फैंस उम्मीद है कि मुंबई इंडियंस आखिरी दो मैच में अर्जुन तेंदुलकर को प्लेइंग इलेवन में शामिल करेगी। वहीं मुंबई फ्रेंचाइजी ने अर्जुन की एक फोटो अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर …

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) के 15वें सीजन में फैंस अर्जुन तेंदुलकर के डेब्यू करने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फैंस उम्मीद है कि मुंबई इंडियंस आखिरी दो मैच में अर्जुन तेंदुलकर को प्लेइंग इलेवन में शामिल करेगी। वहीं मुंबई फ्रेंचाइजी ने अर्जुन की एक फोटो अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर की है। साथ ही कैप्शन में लिखा, धीमी या एक तेज यॉर्कर लगता है अर्जुन डबल माइंड में फंस गए हैं।

अर्जुन तेंदुलकर के इस फोटो को उनकी बहन सारा तेंदुलकर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया है। फैंस ने अर्जुन तेंदुलकर की फोटो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। उन्होंने मुंबई फ्रेंचाइजी से अर्जुन तेंदुलकर को प्लेइंग इलेवन में खिलाने की बात कही है। दरअसल, मुंबई इंडियंस ने आईपीएल में अबतक 12 मैच खेल लिए हैं, लेकिन अर्जुन तेंदुलकर को अब तक खेलने का मौका नहीं मिला है।

आपको बता दें कि मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी में अर्जुन तेंदुलकर को 30 लाख रुपए में खरीदा था। अर्जुन तेंदुलकर आईपीएल 2021 में भी मुंबई इंडियंस का पार्ट थे, लेकिन वह उस सीजन आईपीएल में एक भी मुकाबला नहीं खेल पाए। यही नहीं चोटिल होने के चलते उन्हें आईपीएल 2021 के दौरान स्क्वॉड से बाहर भी होना पड़ा था।अर्जुन ने पिछले साल मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई के लिए अपना टी20 डेब्यू किया था। उस दौरान अर्जुन दो मुकाबलों में कुल दो विकेट चटका पाए थे। अर्जुन तेंदुलकर के पिता सचिन तेंदुलकर बतौर मेंटर मुंबई इंडियंस टीम से जुड़े हुए हैं।

ये भी पढ़ें : IPL 2022, PBKS vs DC: शार्दुल के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से दिल्ली को मिली जीत, पंजाब का टूटा प्लेऑफ में पहुंचने का सपना!

संबंधित समाचार