सिद्धार्थ नगर: नेपाल सीमा पार करने वाले चार बांग्लादेशी नागरिक हुए गिरफ्तार
सिद्धार्थ नगर। पुलिस एवं एसएसबी के संयुक्त अभियान में अवैध ढंग से नेपाल सीमा पार करने वाले चार बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. एसबी सिंह ने मंगलवार को बताया है कि नेपाल बार्डर पर सोमवार देर ररात एसएसबी और मोहाना पुलिस की संयुक्त टीम चेकिंग कर रही …
सिद्धार्थ नगर। पुलिस एवं एसएसबी के संयुक्त अभियान में अवैध ढंग से नेपाल सीमा पार करने वाले चार बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक डॉ. एसबी सिंह ने मंगलवार को बताया है कि नेपाल बार्डर पर सोमवार देर ररात एसएसबी और मोहाना पुलिस की संयुक्त टीम चेकिंग कर रही थी कि ककरहवा बार्डर से नेपाल जाने की फिराक मे चार बांग्लादेशियों रसेल अहमद उर्फ जमान,साईम भुईयान,शकीब अहमद हुसैन, मो. नजमुल हुसैन को गिरफ्तार कर लिया गया।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों को विदेशी अधिनियम 1946 के तहत मुकदमा पंजीकृत करके जेल भेज दिया गया है।
पढ़ें- एटीएस ने दबोचे नौ बांग्लादेशी, फर्जी आधार कार्ड और पासपोर्ट से हुए थे दाखिल
