मुरादाबाद : तमंचे के साथ कांठ पुलिस के हत्थे चढ़ा शराब तस्कर, भेजा जेल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। ‘ “आपरेशन पाताल” के तहत सोमवार रात कांठ पुलिस ने शराब के एक तस्कर को दबोच लिया। आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, दो कारतूस व एक बाइक बरामद हुई है। हत्थे चढ़ा शराब तस्कर सिविल लाइंस थाना क्षेत्र का रहने वाला है। मंगलवार को कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया। …

मुरादाबाद, अमृत विचार। ‘ “आपरेशन पाताल” के तहत सोमवार रात कांठ पुलिस ने शराब के एक तस्कर को दबोच लिया। आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, दो कारतूस व एक बाइक बरामद हुई है। हत्थे चढ़ा शराब तस्कर सिविल लाइंस थाना क्षेत्र का रहने वाला है। मंगलवार को कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया।

कांठ थाने के प्रभारी निरीक्षक मदनपाल राणा ने बताया कि डीआईजी शलभ माथुर के आदेश व एसएसपी के निर्देशन में मुरादाबाद पुलिस आपरेशन पाताल चला रही है। सोमवार रात कांठ पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि हरिद्वार रोड स्थित रेलवे क्रासिंग के समीप एक संदिग्ध बाइक सवार खड़ा है। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने बाइक सवार युवक को दबोच लिया।

आरोपी की पहचान अजीत सिंह निवासी आदर्श कालोनी फकीरपुरा थाना सिविल लाइंस के रूप में हुई। शराब की तस्करी करने के आरोप में अजीत सिंह के खिलाफ कांठ थाने में पहले से ही मुकदमा दर्ज है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक तमंचा व दो कारतूस भी बरामद हुए। बाइक समेत आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शराब की तस्करी व आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत करते हुए मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया।

क्या है “आपरेशन पाताल”
कानून व्यवस्था बहाल रखने के लिए पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। फिर भी लूट व चोरी की घटनाएं थम नहीं रहीं। तमंचों के बल पर आपराधिक घटनाएं अंजाम दी जा रही हैं। शातिर व कुख्यात बदमाशों की नकेल कसने के लिए ही डीआईजी शलभ माथुर ने मुरादाबाद मंडल में आपरेशन पाताल शुरू करने का आदेश दिया है।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : गोकशी करने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, हत्थे चढ़ा 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश

संबंधित समाचार