ट्रैक्टर ट्राली और टेंपो की टक्कर में तीन महिला श्रमिकों की मौत, 3 घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भरतपुर। राजस्थान के धौलपुर में एक टेंपो के बजरी से भरे ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से तीन महिला मजदूरों की आज सुबह मौत हो गई जबकि तीन गंभीर रुप से घायल हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा उस समय हुआ जब सुबह पुराना शहर स्थित जाटव बस्ती और किरी मोहल्ले की ये …

भरतपुर। राजस्थान के धौलपुर में एक टेंपो के बजरी से भरे ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से तीन महिला मजदूरों की आज सुबह मौत हो गई जबकि तीन गंभीर रुप से घायल हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा उस समय हुआ जब सुबह पुराना शहर स्थित जाटव बस्ती और किरी मोहल्ले की ये महिला मजदूर एक फैक्ट्री में काम करने जा रही थी कि उनका टेंपो ट्रेक्टर ट्राली की चपेट में आ गया। हादसे में घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। हादसे में बबिता (50), नत्थो (60) की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रुप से घायल चार महिला श्रमिकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां एक महिला ने और दम तोड़ दिया।

ये भी पढ़ें- कश्मीरी पंडितों की हत्या कश्मीर से खदेड़ने की दुश्मन की साजिश : आईजीपी

 

संबंधित समाचार