रायबरेली: जेठ माह के पहले मंगल पर हनुमान भक्ति में डूबे लोग, जगह-जगह हुआ भंडारा
रायबरेली। जेठ माह के पहले मंगलवार पर पूरा जिला हनुमान जी की भक्ति में डूबा है । मंदिरों में भारी भीड़ है। रायबरेली लखनऊ की सीमा चुरवा बार्डर पर स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर की भीड़ के कारण राजमार्ग का आवागमन प्रभावित रहा। मंगलवार सुबह से ही मंदिरों में पूजन, दर्शन चल रहा। पूरे जिले में …
रायबरेली। जेठ माह के पहले मंगलवार पर पूरा जिला हनुमान जी की भक्ति में डूबा है । मंदिरों में भारी भीड़ है। रायबरेली लखनऊ की सीमा चुरवा बार्डर पर स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर की भीड़ के कारण राजमार्ग का आवागमन प्रभावित रहा। मंगलवार सुबह से ही मंदिरों में पूजन, दर्शन चल रहा। पूरे जिले में जगह जगह भंडारा चल रहा था।
लखनऊ प्रयागराज राजमार्ग के किनारे चुरवा बार्डर पर स्थित हनुमान जी के मंदिर में सुबह से ही भक्तों की लाइन लगी हुई थी। चिलचिलाती धूप में सड़क पर लोग घंटो से नंगे पैर खड़े रहे । मंदिर के आसपास भारी भीड़ रही । जिससे राजमार्ग पर चलने वाले वाहनों को रेंगकर निकलना पड़ा है। उधर ऊंचाहार के बूढ़े बाबा मंदिर मिर्जापुर ऐहारी में भी सुबह से ही भारी भीड़ जमा थी। यहां पर मेला लगा हुआ था।
जबकि सरेनी के गेगासों गंगा घाट पर स्थित मंदिरों में भी भीड़ थी। जगह जगह सुंदर काण्ड, हनुमान चालीसा का पाठ होता रहा।ऊंचाहार नगर के अलीगंज मुहल्ले में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष ने भंडारे का आयोजन किया। जिसमे हजारों की संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया है। इस मौके पर राजेश प्रजापति, गोपाल पांडेय, अंकित गुप्ता और जिला पंचायत सदस्य शैलेंद्र गुप्ता मौजूद थे।
उधर शहर के राना नगर में विगत सात वर्सो के लगातार चल रहे भंडारे का आयोजन इस बार भी मंगलवार को किया गया। जिसमे दिन भर लोगों का तांता लगा रहा। इस भंडारे के आयोजक कुलदीप सिंह,शुभम पटेल, प्रभात चौधरी, सर्वेश द्विवेदी,अमित पांडेय, अभिमन्यु सिंह, प्रकाश आदि लोग मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:-अयोध्या: बड़े मंगल पर हनुमानगढ़ी में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, कोरोना प्रोटोकॉल की उड़ी धज्जियां
