IPL 2022, MI vs SRH: मुंबई ने टॉस जीतकर लिया पहले गेंदबाजी का फैसला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल मुकाबले में मंगलवार को टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मुंबई ने टीम में दो बदलाव किए हैं। मयंक मार्कण्डेय और संजय यादव की टीम में मौका दिया गया है। ऋतिक शौकीन और कुमार कार्तिकेय को मुकाबले में जगह नहीं मिली है। हैदराबाद के …

मुंबई। मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल मुकाबले में मंगलवार को टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मुंबई ने टीम में दो बदलाव किए हैं। मयंक मार्कण्डेय और संजय यादव की टीम में मौका दिया गया है। ऋतिक शौकीन और कुमार कार्तिकेय को मुकाबले में जगह नहीं मिली है।

हैदराबाद के लिए सबसे बड़ी खबर यही है कि केन विलियम्सन ऑपनिंग नहीं करेंगे। अभिषेक शर्मा के साथ प्रियम गर्ग ओपनिंग करेंगे। प्रियम गर्ग को शशांक सिंह की जगह टीम में लाया गया है बल्कि फजहलक फारूकी को मार्को यानसन की जगह पर टीम में जगह दी गई है।

प्लेइंग इलेवन :

मुंबई इंडियंस : इशान किशन. रोहित शर्मा, तिलक वर्मा, ट्रिस्टन स्टब्स, टिम डेविड, संजय यादव, रमनदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, रायली मेरेडिथ, कुमार कार्तिकेय, मयंक मार्कण्डेय।

सनराइजर्स हैदराबाद : अभिषेक शर्मा, प्रियम गर्ग, केन विलियमसन, राहुल त्रिपाठी, एडन मारक्रम, निकोलस पूरन, वॉशिंगटन सुंदर, शशांक सिंह, फ़ज़लहक़ फ़ारूक़ी, उमरान मलिक, टी नटराजन।

यह भी पढ़ें:-IPL 2022 : मुंबई इंडियंस ने शेयर की अर्जुन तेंदुलकर की फोटो, फैंस बोले- एक मैच तो खिला लो

संबंधित समाचार