अमरोहा : मंडी समिति सचिव ने पकड़ा ट्रक, बिना गेटपास ले जा रहे थे 140 क्विंटल आलू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा, अमृत विचार। जांच अभियान के तहत मंडी सचिव अमरोहा ने जोया के समीप संभल से रुड़की विक्रय के लिये ले जा रहे आलू व पेरिसेवल उत्पाद से भरा हुआ ट्रक पकड़ा। जिसमें 50 किलो के हिसाब से 140 क्विंटल (280 कट्टे) माल बरामद किया गया है। ट्रक को मंडी सचिव कार्यलय में खड़ा कर …

अमरोहा, अमृत विचार। जांच अभियान के तहत मंडी सचिव अमरोहा ने जोया के समीप संभल से रुड़की विक्रय के लिये ले जा रहे आलू व पेरिसेवल उत्पाद से भरा हुआ ट्रक पकड़ा। जिसमें 50 किलो के हिसाब से 140 क्विंटल (280 कट्टे) माल बरामद किया गया है। ट्रक को मंडी सचिव कार्यलय में खड़ा कर दिया गया है।

अपर उप जिलाधिकारी एवं सभापति मंडी अनिल कुमार ने बताया कि यह ट्रक संभल से रुड़की उत्तराखंड के लिए जा रहा था। जिसके दस्तावेज को चेक किया गया, जो कि फर्जी पाए गए हैं। कहा कि जब कोई माल एक मंडी से दूसरी मंडी के लिए जाता है, तो उसके लिए प्रपत्र नौ आर जारी करना होता है। गेट पास करने के लिए प्रपत्र पांच क जारी करना होता है, किंतु ड्राइवर के पास किसी भी प्रकार के दस्तावेज नहीं मिले हैं और परीक्षण करने पर फर्जी पाया गया है।

बताया कि इसके लिए अधिकतम समन शुल्क 200000 रुपये वसूला जाएगा और अमरोहा देहात में मुकदमा कराया जा रहा है। यह सरकार को फर्जी गेट पास बनवा कर भारी क्षति लगाई गई है जो गंभीर अपराध है। इसके लिए जो फार्म उत्पाद खरीद रही है और बेच रही है उसके वाहन स्वामी, वाहन ड्राइवर, कंप्यूटर ऑपरेटर जिसने फर्जी गेट पास बनाया गया है, पर मुकदमा कराया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:- बिजनौर: बिजली के तारों में उलझकर गिरा युवक, मौत

संबंधित समाचार