बहराइच: दिनदहाड़े घर में घुसकर चोरी कर रहे नाबालिग को पकड़कर लोगों ने बनाया बंधक, पुलिस ने लिया हिरासत में
मटेरा/बहराइच। खैरीघाट थाना क्षेत्र के बरदहा बाजार में मंगलवार को शाम करीब 5:00 बजे स्थानीय लोगों ने घर में घुसे एक चोर को चोरी करते दबोच लिया। इसके बाद उसे रस्सी में बंधकर पिटाई की। गांव के लोगों की सूचना पर लहुंची पुलिस ने नाबालिग को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। खैरीघाट …
मटेरा/बहराइच। खैरीघाट थाना क्षेत्र के बरदहा बाजार में मंगलवार को शाम करीब 5:00 बजे स्थानीय लोगों ने घर में घुसे एक चोर को चोरी करते दबोच लिया। इसके बाद उसे रस्सी में बंधकर पिटाई की। गांव के लोगों की सूचना पर लहुंची पुलिस ने नाबालिग को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
खैरीघाट थाना क्षेत्र के बरदहा बाजार निवासी संदीप गुप्ता के घर के पीछे से पहले दीवार फांदकर एक नाबालिग चोर दाखिल हुआ। इसके बाद उसने दरवाजा व बक्से का ताला तोड़कर सामान को खंगाला। लेकिन उसे कुछ हाथ नहीं लगा। इस पर नाबालिक पड़ोसी शिव गोपाल गुप्ता के घर में घुसकर बक्से का ताला तोड़कर सामान को खंगालने लगा। तभी मौके पर परिवारीजनों ने आरोपित को दबोच लिया और रस्सी से बांध दिया।
कुछ लोगों ने नाबालिक की पिटाई भी की। इसके बाद सूचना खैरीघाट थाने की दी। ग्रामीणों की पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम राहुल पुत्र राधेश्याम निवासी लोनियन पुरवा बताया। मौके खैरीघाट थाने के कॉन्स्टेबल उदय सेन चौधरी व विनीत वर्मा पहुंचे। पुलिस राहुल को लेकर थाने चली गई। थानाध्यक्ष निखिल श्रीवास्तव ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्यवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें:-मुरादाबाद: बिजली चोरी रोकने के लिए ‘अनोखी पहल’, गलियों के बाहर लगाए जा रहे मीटर
