बाइक अनियंत्रित होकर दूसरे वाहन से टकराई, तीन छात्रों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नवादा/बिहार। जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर एक अन्य अज्ञात वाहन से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार तीन छात्रों की मौत हो गई जबकि एक अन्य छात्र गंभीर रूप जख्मी हो गया। हिसुआ थानाध्यक्ष राजीव कुमार पटेल ने बताया कि पड़ोसी राज्य झारखंड निवासी ये छात्र 11वीं की …

नवादा/बिहार। जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर एक अन्य अज्ञात वाहन से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार तीन छात्रों की मौत हो गई जबकि एक अन्य छात्र गंभीर रूप जख्मी हो गया।

हिसुआ थानाध्यक्ष राजीव कुमार पटेल ने बताया कि पड़ोसी राज्य झारखंड निवासी ये छात्र 11वीं की परीक्षा देकर अपने घर जा रहे थे तभी हादसे के शिकार हो गए। उन्होंने बताया कि इस हादसे में घायल छात्र को इलाज के लिए पावापुरी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

इसे भी पढ़ें- गुजरात उच्च न्यायालय ने मदरसा को हटाने के नोटिस मामले में हस्तक्षेप से किया इनकार

संबंधित समाचार