बदायूं: गले में तख्ती डालकर आत्मसमर्पण करने थाने पहुंचा लूट का आरोपी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बदायूं। उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में पिछले डेढ़ महीने से पुलिस को दे रहा लूट का एक आरोपी मंगलवार को गले में तख्ती डालकर आत्मसमर्पण करने थाने में पहुंच गया। पुलिस के अनुसार बदायूं के थाना फैजगंज बेहटा मे बीती पांच अप्रैल को गल्ला व्यापारी के साथ हुई 05 लाख रुपये की लूट का …

बदायूं। उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में पिछले डेढ़ महीने से पुलिस को दे रहा लूट का एक आरोपी मंगलवार को गले में तख्ती डालकर आत्मसमर्पण करने थाने में पहुंच गया। पुलिस के अनुसार बदायूं के थाना फैजगंज बेहटा मे बीती पांच अप्रैल को गल्ला व्यापारी के साथ हुई 05 लाख रुपये की लूट का एक आरोपी गले में तख्ती डालकर थाने में पहुंचा।

तख्ती पर लिखा था, “मुझे गोली मत मारना। मैं सरेंडर आया हूं।” थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उससे पूछताछ शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि जनपद बदायूं के थाना फैजगंज बेहटा के गांव परमानंदपुर में बीती 5 अप्रैल को गल्ला व्यवसाई से दिन दहाड़े साढे पांच लाख रुपये की लूट हो गई थी।

इस लूट के खुलासे में बीती 08 मई को थाना फैजगंज बेहटा पुलिस ने मुठभेड में एक बदमाश कमर पुत्र रफीक को पकड़ा था। जिसने गल्ला व्यापारी से हुई लूट को कुबूल किया। कमर के साथ एक अन्य बदमाश भी था। जो अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया था। यह बदमाश फुरकान उर्फ सदुआ पुत्र जमा खां, जनपद संभल के थाना कुढफतेहगढ के गांव कन्हई नगला का रहने वाला है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा ओपी सिंह ने बताया कि मंगलवार को फुरकान उर्फ सदुआ अपने गले में तख्ती डालकर थाना फैजगंज बेहटा पहुंचा उसकी तख्ती पर लिखा था, “मैं सदुआ उर्फ फुरकान पुत्र जमा खां निवासी कन्हई नगला थाना कुढ फतेहगढ जनपद संभल का निवासी हूं। थाना फैजगंज बेहटा के गल्ला दुकानदार से हुई लूट में शामिल था। मैं पुलिस के डर से खुद ही सरेंडर हो रहा हूं। मुझसे दोबारा गलती नहीं होगी।”

सदुआ के पास 25 हजार रुपये भी थे। उसने पुलिस को बताया कि यह रकम लूट के रूपयों में से ही बची थी। डा सिंह ने बताया कि पकड़े गये बदमाश पर विभिन्न थानों में काफी संख्या में मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी से पूछताछ की जा रही है जल्द ही इस बदमाश द्वारा की गई अन्य घटनाओं का भी खुलासा किया जायेगा।

इसे भी पढ़ें- बदायूं: तार की फिटिंग करते समय करंट लगने से युवक की मौत

संबंधित समाचार