बलिया: प्रश्न पत्र लीक मामले में पुलिस ने शिक्षक पर लगाया रासुका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बलिया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित इंटरमीडिएट के परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक मामले में बलिया पुलिस ने एक इंटर कॉलेज के अध्यापक के विरुद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई की है। रसड़ा क्षेत्राधिकारी शिवनारायण वैस ने मंगलवार को बताया कि पुलिस ने माध्यमिक शिक्षा परिषद की इंटर परीक्षा का प्रश्न …

बलिया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित इंटरमीडिएट के परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक मामले में बलिया पुलिस ने एक इंटर कॉलेज के अध्यापक के विरुद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई की है। रसड़ा क्षेत्राधिकारी शिवनारायण वैस ने मंगलवार को बताया कि पुलिस ने माध्यमिक शिक्षा परिषद की इंटर परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक करने के मामले में सुभाष इंटर कॉलेज, ताड़ी बड़ागांव के अंग्रेजी के अध्यापक अविनाश गौतम के विरुद्ध रासुका की कार्रवाई की गई है। अविनाश गौतम फिलहाल आजमगढ़ जेल में हैं ।

इसके पूर्व नगरा पुलिस ने कांड के मास्टर माइंड महराजी देवी स्मारक इंटर कालेज, भीमपुरा के प्रबंधक निर्भय नारायण सिंह व नकल माफिया राजू प्रजापति, भीमपुरा पुलिस ने डीआरआर पब्लिक स्कूल के प्रबंधक पति रवींद्र सिंह तथा उभांव पुलिस ने माँ लछिया मूरत यादव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य अक्षय लाल यादव पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) लगाया है। इस तरह से माध्यमिक शिक्षा परिषद की इंटर परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक करने के मामले में पुलिस द्वारा रासुका के तहत की गई कुल कार्रवाई की संख्या पांच हो गई है।

यह भी पढ़ें:-पेपर लीक मामले में बलिया के पूर्व DIOS की विजिलेंस जांच शुरू

संबंधित समाचार