बरेली: खेलो इंडिया के तहत हॉकी खिलाड़ियों को जल्द मिलेगा प्रशिक्षण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। देश को हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जैसे खिलाड़ी देने की जिम्मेदारी जिले ने अपने कंधे पर ली है। खेलो इंडिया के तहत देश के राष्ट्रीय खेल हॉकी की विधा के खिलाड़ियों को तलाशने और तराशने के लिए जिले ने प्रस्ताव भेजा था। जिस पर निदेशालय ने इस पर मुहर लगा दी …

अमृत विचार, बरेली। देश को हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जैसे खिलाड़ी देने की जिम्मेदारी जिले ने अपने कंधे पर ली है। खेलो इंडिया के तहत देश के राष्ट्रीय खेल हॉकी की विधा के खिलाड़ियों को तलाशने और तराशने के लिए जिले ने प्रस्ताव भेजा था। जिस पर निदेशालय ने इस पर मुहर लगा दी है। अब निदेशालय स्तर पर हॉकी सेंटर में खिलाड़ियों को प्रशिक्षण मिलने का काम इस महीने से ही शुरू किया जा सकता है। इसके लिए मंगलवार को क्रीड़ा प्रबंध समिति की ओर से कोच के लिए साक्षात्कार का आयोजन भी किया गया। इस दौरान कोच के लिए आवेदन किए गए।

वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट की तर्ज पर प्रदेश सरकार ने वन डिस्ट्रिक्ट वन स्पोर्ट योजना लागू कर दी है। इस योजना के तहत प्रदेश के प्रत्येक जनपद को किसी एक खेल में निपुण बनाया जाना है। जिले के लिए हॉकी को चुना गया है। इस खेल विधा के लिए जिले में खिलाड़ियों का चयन, सृजन और प्रशिक्षण कराया जाना है। 30 खिलाड़ियों को हॉकी में निपुण बनाने के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा।

प्रतिवर्ष मिलेगी तीन हजार रुपये की किट
ठखेलो इंडिया की ओर से संचालित हॉकी सेंटर के लिए चयनित 15 बालक और 15 बालिकाओं के लिए प्रति वर्ष खेल विभाग तीन हजार रुपये की किट सभी खिलाड़ियों को उपलब्ध कराएगा। इसमें खिलाड़ियों के जूते-मोजे समेत सभी जरूरी उपकरण होंगे। इसके अलावा हॉकी बॉल अलग से उपलब्ध कराई जाएगी। इन्हीं में से जिले की हॉकी टीम तैयार की जाएगी। हॉकी सेंटर की तरफ से इनके प्रशिक्षण संबंधी सभी खर्च वहन किए जाएंगे।

जल्द होगा 30 बच्चों का चयन
खेलों इंडिया के तहत इस संबंध में प्राथमिकता के आधार पर काम कर रहा है। इसके तहत कोच की नियुक्ति के बाद जल्द ही बालक व बालिका के ट्रायल का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत 15 बालक व 15 बालिका चयनित किए जाएंगे। इसके लिए 15 वर्ष से कम उम्र के बालक व बालिकाओं का ट्रायल के आधार पर ही चयनित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- बरेली: ट्रंक सीवर लाइन बिछाने को 10 दिन तक बंद रहेगा चौपुला-बदायूं मार्ग

संबंधित समाचार