वाराणसी: देर रात बारातियों से भरी स्कॉर्पियो और ट्रक की टक्कर, तीन की मौत, 14 घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाराणसी। मंगलवार देर रात करीब दो बजे भदोही जिले के चौरी क्षेत्र में बरातियों से भरी एक स्कॉर्पियो सामने से आ रहे ट्रक में टकरा गई। इस हादसे में स्कॉर्पियो सवार दो महिलाओं सहित तीन की मौत हो गई, जबकि स्कॉर्पियो में सवार 14 लोग घायल हो गए। सभी को भदोही के महाराजा बलवंत सिंह …

वाराणसी। मंगलवार देर रात करीब दो बजे भदोही जिले के चौरी क्षेत्र में बरातियों से भरी एक स्कॉर्पियो सामने से आ रहे ट्रक में टकरा गई। इस हादसे में स्कॉर्पियो सवार दो महिलाओं सहित तीन की मौत हो गई, जबकि स्कॉर्पियो में सवार 14 लोग घायल हो गए।

सभी को भदोही के महाराजा बलवंत सिंह चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। यहां पांच मरीजों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है।

महिलाएं और बच्चे एक स्कॉर्पियो में सवार थे, बरात में शामिल होने के बाद सभी स्कॉर्पियो से ही वापस लौट रहे थे। गाड़ी जब कोल्हण हनुमान मंदिर के पास चौरी बाजार पहुंची, तभी सामने से आ रहे एक ट्रक से स्कॉर्पियो की टक्कर हो गई।

इस हादसे में सुमन देवी (35), सोनम देवी (32) चालक रंजीत (32) निवासी पकरी की मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल ममता, किरन, नगीना, सोनी और अंशु को डॉक्टरों ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस के अनुसार स्कॉर्पियो में बच्चों की संख्या ज्यादा थी। गाड़ी में कुल 17 लोग सवार थे।

पढ़ें- मिर्जापुर: ट्रक की टक्कर से टैम्पो सवार एक अध्यापिका समेत दो की मौत, छह घायल

संबंधित समाचार