मैनपुरी: फौजी की पत्नी के साथ दबंगों ने किया गैंगरेप, नहीं दर्ज की गई FIR, SP से पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार
मैनपुरी। थाना घिरोर क्षेत्र के एक गांव में दबंगों ने दवा लेकर लौट रही एक फौजी की पत्नी को दबोच लिया और गाड़ी से उसको सुनसान इलाके में ले गए। खेतों में तमंचे के बल पर दो लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और आरोपी फरार हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। …
मैनपुरी। थाना घिरोर क्षेत्र के एक गांव में दबंगों ने दवा लेकर लौट रही एक फौजी की पत्नी को दबोच लिया और गाड़ी से उसको सुनसान इलाके में ले गए। खेतों में तमंचे के बल पर दो लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और आरोपी फरार हो गए।
घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को थाने में लाकर पूछताछ की लेकिन उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई और ना ही कोई मेडिकल जांच कराया।
आरोप है कि दबंग गांव का पूर्व प्रधान है जो आए दिन महिलाओं के साथ दुष्कर्म जैसी घटनाओं को अंजाम देता रहता है। पुलिस से भी उसकी सांठगांठ है। पीड़िता दर्जनों ग्रामीणों के साथ पुलिस अधीक्षक आवास पर पहुंची और पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार आरोपी हिस्ट्रीशीटर नीरज यादव दबंग प्रधान सौरभ कुमार और चाचा मिथिलेश कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। बता दें, पुलिस अधीक्षक ने मामले को क्राइम ब्रांच को सुपुर्द किया गया है। अब क्राइम ब्रांच जांच करेगी।
पढ़ें- हाथरस: दुष्कर्म के बाद युवक ने युवती का हाथ-पैर बांधकर छत से फेंका, केस दर्ज
