बहराइच: मवेशी चोर को ग्रामीणों ने पेड़ से लटका कर पीटा, फिर किया पुलिस के सुपुर्द

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। सुजौली थाना क्षेत्र के मोहरहवा गांव निवासी एक ग्रामीण के यहां रात में चोर घुस कर मवेशी खोलने लगा। तभी परिवार के लोगों ने उसे पकड़ लिया। लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सभी ने उसकी पिटाई कर पेड़ से लटका दिया। ग्रामीण के बोलने में असमर्थता के चलते उसकी पहचान नहीं हो सकी …

बहराइच। सुजौली थाना क्षेत्र के मोहरहवा गांव निवासी एक ग्रामीण के यहां रात में चोर घुस कर मवेशी खोलने लगा। तभी परिवार के लोगों ने उसे पकड़ लिया। लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सभी ने उसकी पिटाई कर पेड़ से लटका दिया। ग्रामीण के बोलने में असमर्थता के चलते उसकी पहचान नहीं हो सकी है। सुबह युवक को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।

सुजौली थाना क्षेत्र के ग्राम मोरहवा निवासी शंकर दयाल शुक्ला परिवार के साथ सो रहे थे। मंगलवार रात एक बजे के आसपास उनके मकान के अहाते में एक चोर घुसा। वह मवेशी की रस्सी खोलने लगा। तभी मवेशी आवाज करने लगे। मवेशी की आवाज सुन परिवार के लोग जाग गए। सभी ने शोर मचाया।

आसपास के ग्रामीण एकत्रित हुए। चोर को घेरकर पकड़ लिया। ग्रामीणों ने चोर को एक पेड़ से बांधकर लटका दिया। कुछ लोगों ने उसकी पिटाई भी की। सभी ने उसका नाम और पता पूछा। लेकिन बोलने में असमर्थ युवक कुछ बता नहीं सका।

बुधवार सुबह चोर को सुजौली पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। इस मामले में थानाध्यक्ष राजेश कुमार के मोबाइल पर फोन लगाया गया तो उनका नंबर स्विच ऑफ बताता रहा। वहीं पुलिस क्षेत्राधिकारी ने फोन रिसीव नहीं किया।

पढ़ें- बरेली: पुलिस पर तहरीर बदलवाने का आरोप, लूट की घटना को चोरी में कराया दर्ज

संबंधित समाचार