Sri Lanka Crisis : आर्थिक संकट के बीच नई करेंसी छापेगी विक्रमसिंघे सरकार, कर्ज से उबरने के लिए सरकारी एयरलाइंस भी बेचेगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कोलंबो। आर्थिक संकट से घिरी श्रीलंका की रानिल विक्रमसिंघे सरकार ने वित्तीय घाटे से उबरने और देश की माली हालत स्थिर करने के प्रयासों के तहत नई योजनाएं बनाई हैं। रानिल विक्रमसिंघे ने सरकारी एयरलाइन बेचने का फैसला किया है और साथ ही सरकार ने नई करेंसी छापने का भी फैसला लिया है। फिलहाल, सरकार …

कोलंबो। आर्थिक संकट से घिरी श्रीलंका की रानिल विक्रमसिंघे सरकार ने वित्तीय घाटे से उबरने और देश की माली हालत स्थिर करने के प्रयासों के तहत नई योजनाएं बनाई हैं। रानिल विक्रमसिंघे ने सरकारी एयरलाइन बेचने का फैसला किया है और साथ ही सरकार ने नई करेंसी छापने का भी फैसला लिया है। फिलहाल, सरकार के पास कर्मचारियों को तनख्वाह देने के लिए पैसा नहीं हैं। प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने सोमवार को देश को संबोधित करते हुए कहा कि नई सरकार की श्रीलंकन एयरलाइंस के निजीकरण की योजना है।

एयरलाइंस को बड़ा नुकसान
आर्थिक और राजनीतिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका के पीएम विक्रमसिंघे ने अपने संबोधन में कहा था कि, ‘इकनॉमी नेक्स्ट’ वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार, पूर्ववर्ती प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे के अमीरात को एयरलाइन के प्रबंध शेयरधारक के रूप में हटाने के बाद श्रीलंकाई एयरलाइंस को बड़ा नुकसान हुआ है। विक्रमसिंघे ने श्रीलंका की अर्थव्यवस्था के समक्ष मौजूद चुनौतियों से निपटने के लिए कुछ उपायों की घोषणा करते हुए कहा, सिर्फ 2020-21 के साल में ही इसका घाटा 45 अरब रुपये था। मार्च, 2021 तक इसका कुल घाटा 372 अरब रुपये हो चुका था।

पहला मकसद देश को बचाना है-विक्रमसिंघे
राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में विक्रमसिंघे ने कहा कि श्रीलंका की समुद्री सीमा में मौजूद पेट्रोल, कच्चे तेल, भट्ठी तेल की खेपों का भुगतान करने के लिए खुले बाजार से अमेरिकी डॉलर जुटाये जायेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘मैं खतरनाक चुनौती ले रहा हूं, मैंने नुकीले कील वाले जूते पहन रखे हैं, जिन्हें नहीं हटाया जा सकता है। मैं अपने देश की खातिर यह चुनौती स्वीकार कर रहा हूं। रानिल विक्रमसिंघे ने कहा है कि उनका पहला मकसद देश को बचाना है न कि किसी व्यक्ति, परिवार या समूह को। विक्रमसिंघे ने देश की जनता से कहा कि आने वाले कुछ महीनों में हमारी जिंदगी और मुश्किल में होगी। मैं किसी सच को छिपाना और जनता से झूठ नहीं बोलना चाहता हूं। हालांकि ये बातें डरावनी हैं। लेकिन, सच्चाई अब यही है।

आपको बता दें कि श्रीलंका में हालात काफी खराब हो चुके हैं और पेट्रोल पंपों के बाहर कई किलोमीटर की लंबी लाइनें लगी हैं। लोगों का कहना है कि, हम अलसुबह से तेल के लिए लाइन में लगे हैं, लेकिन अभी तक पेट्रोल नहीं आया है। लोग किलोमीटर लंबी कतार में इंतजार कर रहे हैं। आपको बता दें कि, प्रधानमंत्री विक्रमसिंघे ने एक दिन पहले कहा था, कि देश में सिर्फ एक दिन का ही पेट्रोल बचा है।

ये भी पढ़ें : रिपोर्ट में खुलासा : जानबूझकर क्रैश कराया गया था चीनी विमान, 132 लोगों की हुई थी मौत

संबंधित समाचार